प्रश्न-30 जून, 2020 को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मत्स्य पालन एवं जलीय कृषि के न्यूजलेटर ‘मत्स्य संपदा’ का पहला संस्करण और प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के संचालन संबंधी दिशा-निर्देशों को जारी किया। मई, 2020 में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना कितनी राशि के निवेश के साथ शुरू की गई थी?
(a) 13,500 करोड़ रुपये
(b) 14,200 करोड़ रुपये
(c) 15,100 करोड़ रुपये
(d) 20,050 करोड़ रुपये
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
- 30 जून, 2020 को केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री गिरिराज सिंह ने मत्स्यपालन एवं जलीय कृषि के न्यूजलेटर ‘मत्स्य संपदा’ का पहला संस्करण और प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के संचालन संबंधी दिशा-निर्देंशों को जारी किया।
- न्यूजलेटर ‘मत्स्य संपदा’ को वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही से शुरू करते हुए तिमाही आधार पर प्रकाशित किया जाएगा।
- इस न्यूजलेटर के माध्यम से मत्स्य पालन विभाग संचार के विभिन्न साधनों के माध्यम से हितधारकों विशेष रूप से मत्स्य पालकों एवं मछुआरों तक पहुंच स्थापित कर उन्हें मत्स्य पालन एवं जलीय कृषि के क्षेत्र की नवीनतम घटनाओं के संदर्भ में जानकारी प्रदान करेगा।
- भारत सरकार द्वारा मई, 2020 में 20,050 करोड़ रुपये के निवेश के साथ मात्स्यिकी क्षेत्र के सतत और जिम्मेदार विकास के लिए प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) शुरू की गई थी।
- इस योजना के अंतर्गत अतिरिक्त 70 लाख टन मछली उत्पादन 1 लाख करोड़ रुपये के मत्स्य निर्यात एवं अगले 5 वर्षों में 55 लाख रोजगार सृजन का लक्ष्य रखा गया है।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…