प्रश्न-26 जून, 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार कार्यक्रम’ का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम के तहत राज्य में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कितने कामगार एवं श्रमिकों को रोजगार प्रदान किया गया है?
(a) 90 लाख से अधिक
(b) 1 करोड़ से अधिक
(c) 1.25 करोड़ से अधिक
(d) 1.50 करोड़ से अधिक
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 26 जून, 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गरीब कल्याण रोजगार अभियान के अंतर्गत ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार कार्यक्रम’ का शुभारंभ किया।
- यह कार्यक्रम उन विस्थापित श्रमिकों को रोजगार देने के लिए शुरू किया गया है, जो कोविड-19 महामारी के कारण अन्य राज्यों से वापस आए हैं।
- इस कार्यक्रम के तहत राज्य में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से 1.25 करोड़ से अधिक कामगार एवं श्रमिकों को रोजगार प्रदान किया गया।
- आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक शौचालय निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा एवं अन्य कार्यक्रमों में 60 लाख से अधिक श्रमिकों एवं कामगारों को नियोजित किया गया है।
- एम.एस.एम.ई. सेक्टर में 50 लाख, स्वयं सहायता समूह एवं फॉमर्स प्रोड्सर्स ग्रुप के अंतर्गत 5 लाख, केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के विभिन्न एक्सप्रेस-वेज, अन्य मार्गों, सिंचाई परियोजनाओं तथा वन, नगर विकास व अन्य विभागों की परियोजनाओं में 10 लाख श्रमिक व कामगार नियोजित किए गए हैं।
- इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने ‘आत्मनिर्भर भारत पैकेज’ के अंतर्गत 2.68 लाख इकाइयों को 6,565 करोड़ रुपये और 1.35 लाख नवीन इकाइयों को लगभग 4,034 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
http://information.up.nic.in/attachments/files/5ef5fe78-86a0-4fd4-8ce0-0b9f0af72573.pdf