न्यायमूर्ति राजिन्दर सच्चर

प्रश्न-हाल ही में न्यायमूर्ति राजिन्दर सच्चर का निधन हो गया। वह थे-
(a)  उच्चतम न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश
(b) उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश
(c)  दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश
(d) पटना उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 20 अप्रैल, 2018 को दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजिन्दर सच्चर का निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे।
  • वे 6 अगस्त, से 22 दिसंबर, 1985 तक दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रहे।
  • सेवानिवृत्ति के बाद वह पीपुल्स यूनियन फॉर सिविल लिबरटीज (PUCL) नामक एक प्रमुख मानवाधिकार समूह के साथ जुड़ गए थे।
  • वह पूर्ववर्ती यूपीए की सरकार द्वारा वर्ष 2005 में भारत के मुस्लिम समुदाय की सामाजिक, आर्थिक व शैक्षणिक स्थिति का आकलन करने के लिए गठित ‘सच्चर- समिति’ के अध्यक्ष थे।

संबंधित लिंक
http://indianexpress.com/article/india/rajindar-sachar-former-chief-justice-dekhi-high-court-dead-5145810/