न्यायमूर्ति रमेश चंद्र लाहोटी

प्रश्न-23 मार्च‚ 2022 को न्यायमूर्ति रमेश चंद्र लाहोटी का निधन हो गया। वह थे-
(a) राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के पूर्व अध्यक्ष
(b) देश के पूर्व मुख्य न्यायाधीश
(c) विधि आयोग के पूर्व अध्यक्ष
(d) राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) के पूर्व अध्यक्ष
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • 23 मार्च‚ 2022 को देश के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश चंद्र लाहोटी का निधन हो गया।
  • उनका जन्म 1 नवंबर‚ 1940 को गुना‚ मध्य प्रदेश (ब्रिटिश शासन) में हुआ था।
  • वह 1 जून‚ 2004 से 1 नवंबर‚ 2005 तक देश के 35वें मुख्य न्यायाधीश रहे।
  • वह दिसंबर‚ 1998 में उच्चतम न्यायालय में बतौर न्यायाधीश नियुक्त हुए थे।
  • इसके अलावा‚ वह प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) के निदेशक मंडल में पूर्व स्वतंत्र निदेशक भी थे।

लेखक- विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://main.sci.gov.in/chief-justice-judges