नौवां भारतीय अंग दान दिवस

9th Indian Organ Donation Day

प्रश्न-हाल ही में नई दिल्ली में राष्ट्रीय अंग और ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (NOTTO) द्वारा नौवां भारतीय अंग दान दिवस का आयोजन किया गया। इससे संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए एवं सही कूट का चयन करें-
1. तमिलनाडु को चौथी बार अंग दान के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य घोषित किया गया।
2. अंगदान पर जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए महाराष्ट्र राज्य को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार मिला।
3. एआईएमएस, कोच्चि के डॉ. सुब्रह्ममण्यम अय्यर को देश में पहला हाथ प्रत्यारोपण (Hand transplant) करने के लिए सम्मानित किया गया।
4. पुणे के डॉ. शैलेश पुंटमबेकर को भारत में पहला गर्भाशय प्रत्यारोपण (Uterine Transplant) करने के लिए सम्मानित किया गया।सही कूट :
(a) 1, 2 और 3
(b) 2, 3 और 4
(c) 1, 3 और 4
(d) सभी चारों
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 27 नवंबर, 2018 को नई दिल्लीमें राष्ट्रीय अंग और ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (NATTO) द्वारा ‘नौवां भारतीय अंग दान दिवस’ का आयोजन किया गया।
  • इस अवसर पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने अंग दान को बढ़ावा देने के लिए लोगों की भागीदारी वजागरूकता को महत्वपूर्ण बताया और लोगों को शपथ दिलाई।
  • तमिलनाडु को चौथी बार अंग दान के लिएसर्वश्रेष्ठ राज्य घोषित किया गया।
  • तमिलनाडु देश का पहला राज्य है जिसने इस संदर्भमें कई पहलों की शुरुआत की है, जैसे-मस्तिष्क स्टेम मृत्यु का प्रमाण पत्र बनाना,अंग वितरण को सुव्यवस्थित करना और आवागमन के लिए हरित कॉरिडोर निर्धारित करना आदि।
  • अंगदान पर जागरूकता को बढ़ावा देने के लिएमहाराष्ट्र राज्य को सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार मिला।
  • एआईएमएस, कोच्चि के डॉ. सुब्रमण्यम अय्यर कोदेश में पहला हाथ प्रत्यारोपण (HandTransplant) करने के लिए सम्मानित किया गया।
  • पुणे के डॉ. शैलेश पुंटमबेकर को भारत में पहलागर्भाशय प्रत्यारोपण (UternieTransplant) करने के लिए सम्मानित किया गया।

[सुधांशु पांडेय ]

संबंधित लिंक…

https://www.biospectrumindia.com/news/77/12128/notto-organizes-9th-indian-organ-donation-day.html

https://www.notto.gov.in/