प्रश्न-हाल ही में किसने ‘निर्यात मित्र’ मोबाइल एप का शुभारंभ किया?
(a) अरुण जेटली
(b) सुरेश प्रभु
(c) पीयूष गोयल
(d) नरेंद्र मोदी
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 8 अगस्त, 2018 को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने ‘निर्यात मित्र’ (Niryat Mitra) मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया।
- यह एप भारतीय निर्यातक महासंघ (Federation of Indian Export Organisation : FIEO) द्वारा विकसित किया गया है।
- यह एप एंड्रायड और आईओएस प्लेटफॉर्म वाले सभी मोबाइल फोन पर उपलब्ध हैं।
- इस एप के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय व्यापार से संबंधित सभी नियमों और व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
- इसमें आयात-निर्यात से जुड़ी नीतियां, जीएसटी की दरें, निर्यात के लिए मिलने वाली रियायतें, शुल्क तथा बाजारों तक पहुंचने के लिए आवश्यक बातें शामिल हैं।
- इस एप की सबसे प्रमुख विशेषता यह है कि इसमें टैरिफ से जुड़ी सभी जानकारियां उपलब्ध हैं।
- वर्तमान में इस एप में 87 देशों का डेटा शामिल किया गया है।
संबंधित लिंक…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=181661
http://www.ddinews.gov.in/business/suresh-prabhu-launches-digital-initiatives-ease-exports