प्रश्न-हाल ही में तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम. करूणानिधि का निधन हो गया। वह कितने बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे?
(a) 3 बार
(b) 6 बार
(c) 5 बार
(d) 4 बार
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 7 अगस्त, 2018 को तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एव. करुणानिधि का निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे।
- उनका जन्म 3 जून, 1924 को तिरुक्कुवलई, मद्रास प्रेसीडेन्सी, ब्रिटिश भारत में हुआ था।
- वे राज्य के एक द्रविड़ राजनीतिक दल द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के प्रमुख थे।
- वह पांच बार (वर्ष 1969-71, 1971-76,1989-91, 1996-2001 और 2006-2011) राज्य के मुख्यमंत्री रहे।
- उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में अपनी भागीदारी वाले प्रत्येक चुनाव में अपनी सीट जीतने का रिकॉर्ड बनाया था।
- उन्होंने तमिल फिल्म उद्योग में एक पटकथा लेखक के रूप में अपने कॅरियर का शुभारंभ किया था।
- अपनी बुद्धि और भाषण कौशल के माध्यम से वे जल्द ही एक राजनेता बन गए।
- वे द्रविड़ आंदोलन से जुड़े थे और उसके समाजवादी और बुद्धिवादी उपादर्शों को बढ़ावा देने वाली ऐतिहासिक और सामाजिक (सुधारवादी) कहानियां लिखने के लिए प्रसिद्ध थे।
- उन्होंने तमिल साहित्य में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
- उनके योगदान में कविताएं, पटकथाएं, उपन्यास, जीवनी, ऐतिहासिक उपन्यास मंच नाटक, संवाद, गाने इत्यादि शामिल हैं।
संबंधित लिंक…
https://www.thehindu.com/opinion/editorial/m-karunanidhi-94-the-end-of-an-era/article24626668.ece
https://timesofindia.indiatimes.com/city/chennai/m-karunanidhi-dmk-chief-and-former-tamil-nadu-chief-minister-dies-aged-94/articleshow/65309709.cms