नितिन गडकरी तजाकिस्तान में ‘कार्रवाई के लिए अंतरराष्ट्रीय दशक सतत विकास में जल दशक (2018-2028) पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन

प्रश्न-सतत विकास में जल की आवश्यकता एवं जल संरक्षण संबंधी सम्मेलन कहां पर आयोजित हुआ?
(a) दुशानवें
(b) जेनेवा
(c) वियना
(d) नई-दिल्ली
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • संधारणीय विकास लक्ष्य (Sustainable Development Goal) के लक्ष्य संख्या-6 ‘सभी के लिए स्वच्छता और पानी के सतत प्रबंधन की उपलब्धता’ सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से तजाकिस्तान की राजधानी दुशानवें में जून, 2018 में एक सम्मेलन आयोजित हुआ।
  • अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2018-28 के दशक को जल दशक के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।
  • इस सम्मेलन में केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा कायाकल्प मंत्री नितिन गडकरी भारत सरकार के जल संरक्षण एवं जल प्रदूषण में कमी के लिए किए जा रहे सरकारी प्रयासों जैसे-नमामि गंगे योजना, यमुना ऍक्शन प्लान, शहरी व ग्रामीण स्वच्छता मिशन, सूक्ष्म एवं ड्रिप सिंचाई, प्रति बूंद-अधिक फसल योजना, नदी जोड़ो परियोजना, जलाशय निर्माण योजना, सौर एवं पवन उर्जा का उत्पादन बढ़ाना, सभी भवनों में जल पुनर्चक्रण प्रणाली स्थापित करना इत्यादि कार्यक्रमों की संक्षिप्त चर्चा की।
  • तजाकिस्तान एक भूआबद्ध देश हैं एवं इसकी मुद्रा तजाकिस्तानी सोमानी व रूबल हैं।
  • तजाकिस्तान की सीमाएं अफगानिस्तान, चीन, किर्गिस्तान एवं उज्बेकिस्तान से मिलती हैं।

संबंधित लिंक…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=180066