प्रश्न-हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोमती नदी की सफाई हेतु अभियान का शुभारंभ किया। यह नदी किस स्थान पर गंगा नदी से मिलती है?
(a) टेकुरी
(b) कैथी
(c) रजवारी
(d) सरैंया
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 25 जून, 2018 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने गोमती नदी की सफाई हेतु अभियान का शुभारंभ किया।
- मुख्यमंत्री ने गोमती नदी के तट पर स्थित झेलूलाल वाटिका से गोमती बैराज तक इस अभियान की शुरुआत की।
- इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण की सुरक्षा के विषय में लोगों के बीच जागरूकता उत्पन्न करना है।
- इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद लोगों को नदी की सफाई हेतु शपथ दिलाई और ‘वृक्ष भंडारा’ कार्यक्रम के तहत वरिष्ठ अधिकारियों को पौधे भी वितरित किए।
- इस महाअभियान के दौरान लोगों के बीच पर्यावरण के विषय में जागरूकता का प्रसार करने के अलावा लोगों को नदियों की सफाई के प्रति प्रेरित भी किया जाएगा।
- गोमती नदी उत्तर भारत में प्रवाहित होने वाली प्रमुख नदियों में से एक है जिसका उद्गम स्थल पीलीभीत जिले के गोमत ताल, माधोटान्डा के निकट स्थित है।
- यह नदी वाराणसी के निकट सैदपुर के पास कैथी नामक स्थान पर गंगा नदी में मिल जाती है।
- इस नदी के किनारे बसे प्रमुख नगर-लखनऊ, सुल्तानपुर, जौनपुर इत्यादि हैं।
संबंधित लिंक…
https://hindi.timesnownews.com/india/article/cm-yogi-adityanath-started-cleaning-campaign-for-gomti-river/245091
https://navbharattimes.indiatimes.com/metro/lucknow/other-news/cm-yogi-will-begin-clean-gomti-campaign-preparations-complete/articleshow/64714524.cms
https://www.business-standard.com/article/news-ani/adityanath-launches-cleanliness-drive-in-gomti-river-bank-118062400155_1.html
https://en.wikipedia.org/wiki/Gomti_River