नालंदा विश्वविद्यालय के नए चांसलर

New Chancellor of Nalanda University

प्रश्न-हाल ही में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने किसे नालंदा विश्वविद्यालय का चांसलर (कुलाधिपति) नियुक्त किया?
(a) डॉ. वेणू गोपाल
(b) डॉ. विजय पी. भटकर
(c) डॉ. विजय पांडुरंग
(d) डॉ. अनिल कोकोदकर
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 27 जनवरी, 2017 को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ. विजय पी.भटकर को नालंदा विश्वविद्यालय का नया चांसलर (कुलाधिपति) नियुक्त किया।
  • उनका कार्यकाल 3 वर्षों का होगा।
  • उनकी नियुक्ति 25 जनवरी, 2017 से ही प्रभावी मानी जाएगी।
  • इस पद पर वह जार्ज येओ का स्थान लेंगे, जिन्होंने नवंबर, 2016 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
  • डॉ. विजय भाटकर भारत में आईटी लीडर के नाम से प्रसिद्ध है।
  • उन्हें भारत के प्रथम स्वदेशी सुपर कंप्यूटर ‘परम’ ऋंखला का वास्तुकार माना जाता है।
  • वे सी-डैक (C-DAC) के संस्थापक कार्यकारी निदेशक रहे हैं।
  • इसके अलावा वे भारत सरकार के कैबिनेट की वैज्ञानिक सलाहकार समिति के सदस्य भी रहे हैं।
  • उनको पद्म श्री पद्म भूषण, महाराष्ट्र भूषण अवार्ड, संत ज्ञानेश्वर विश्व शांति पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
  • ज्ञातव्य है कि नालंदा विश्वविद्यालय एक अंतर्राष्ट्रीय संस्थान है जिसकी स्थापना नालंदा विश्वविद्यालय अधिनियम, 2010 के तहत हुई है।

संबंधित लिंक
http://www.nalandauniv.edu.in/news-and-events/updates/dr-vijay-bhatkar-appointed-chancellor/
http://indianexpress.com/article/education/nalanda-university-gets-a-new-vice-chancellor-dr-vijay-bhatkar-4495647/
http://www.thehindu.com/news/national/Nalanda-University-gets-new-Chancellor/article17105488.ece
http://www.prabhatkhabar.com/news/patna/vijay-p-bhatkar-will-be-new-chancellor-of-nalanda-university/933085.html