प्रश्न-स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत प्रारंभ प्रथम परियोजना के संबंध में क्या सही है/हैं?
(1) यह परियोजना मणिपुर राज्य में प्रारंभ हुई।
(2) इस परियोजना के अंतर्गत मणिपुर के दो स्थलों को शामिल किया गया है।
(3) कांगला किला और लोकटक झील इस परियोजना में शामिल स्थल हैं।
कूटः
(a) (1),(2) और (3)
(b) (1) और (2)
(c) (2) और (3)
(d) (1) और (3)
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 14 अगस्त, 2018 को मणिपुर के राज्यपाल डॉ. नजमा ए. हेपतुल्ला ने ‘पूर्वोत्तर सर्किट का विकास : इंफाल और खोंगजोम’ परियोजना का शुभारंभ मणिुपर के इंफाल में स्थित कांगला किले से किया।
- यह परियोजना भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा प्रारंभ किए गए कार्यक्रम ‘स्वदेश दर्शन योजना’ के अंतर्गत प्रारंभ होने वाली परियोजना है।
- 72.30 करोड़ रुपये की इस परियोजना का अनुमोदन सिंतबर, 2015 में पर्यटन मंत्रालय द्वारा दी गई थी।
- इस परियोजना के अंतर्गत मणिपुर के दो महत्वपूर्ण ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थल-कांगला किला और खोंगजोम को शामिल किया गया है।
- गौरतलब है कि ‘स्वदेश दर्शन योजना’ केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की योजना है जिसके अंतर्गत देश में विषय संबंधी (Theme) पर्यटन परिपथों का विकास करना है।
- इस योजना की शुरुआत वर्ष 2014-15 में हुई थी।
- उत्तर पूर्व राज्य में पर्यटन का विकास करने के लिए केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय अंतरराष्ट्रीय पर्यटन हाट का प्रतिवर्ष आयोजन करता है।
- इस वर्ष 7वें अंतरराष्ट्रीय पर्यटन हाट का आयोजन नवंबर, 2018 में अगरतला (त्रिपुरा) में होगा।
संबंधित लिंक…
http://pib.nic.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1542934
http://pib.gov.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=45581