प्रश्न-निम्न कथनों पर विचार करें-
(1) हुन सेन कंबोडिया के प्रधानमंत्री के रूप में पुनर्निवाचित हुए हैं।
(2) हाल ही में हुए कंबोडिया के आम चुनाव ने लोक तंत्र को प्रतिस्थापित करके निरंकुश तंत्र को स्थापित किया है।
(3) विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक, 2018 में कंबोडिया का स्थान 142वां हो गया है।
उपर्युक्त कथनों के आधार पर निम्न में कौन सा/से कथन सत्य हैं-
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) केवल 3
(d) सभी
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
- 15 अगस्त, 2018 को कंबोडिया की नेशनल इलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष ने उद्घोषणा की है कि सत्तारूढ़ कंबोडियन पीपुल्स पार्टी (CPP) ने सभी 125 संसदीय सीटें जीत ली हैं।
- प्रधानमंत्री हुन सेन CPP से सम्बद्ध हैं।
- हुन सेन इन चुनावों में अपनी विजय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्य विपक्षी पार्टी (CNRP) के नेताओं को देशद्रोह के आरोप में जेल भेज दिया।
- प्रेस तथा मीडिया की स्वतंत्रता को भी प्रतिबंधित किया गया।
- ध्यातव्य है कि वर्ष 2018 में कंबोडिया का विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक पूर्व वर्ष की तुलना में दस स्थान नीचे गिरकर 142वां हो गया है।
लेखक राजन शुक्ला