प्रश्न-9 अगस्त, 2019 को किस राज्य द्वारा नवीन कृषि नीति का मसौदा जारी किया गया?
(a) ओडिशा
(b) आंध्र प्रदेश
(c) तमिलनाडु
(d) केरल
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
(a) ओडिशा
(b) आंध्र प्रदेश
(c) तमिलनाडु
(d) केरल
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 9 अगस्त, 2019 को ओडिशा सरकार द्वारा नवीन कृषि नीति का मसौदा जारी किया गया।
- ओडिशा के कृषि व किसान सशक्तीकरण मंत्री अरुण साहू के अनुसार, नीति का उद्देश्य किसानों, बंटाईदारों व भूमिहीन मजदूरों की आर्थिक व सामाजिक स्थिति को मजबूत करना है।
- नवीन नीति विज्ञान व प्रौद्योगिकी, जलवायु परिवर्तन, बाजार, उच्च उत्पादकता, बुनियादी ढांचा विविधिकरण, कौशल व सुदृढ़ संस्थान को अपनाने जैसे आठ बिंदुओं से संबंधित है।
- इस नवीन नीति में ओडिशा के किसानों की प्रतिमाह लगभग 7700 या प्रतिवर्ष लगभग 92700 रुपये की आय का जिक्र किया गया।
- मसौदा नीति के अनुसार, वर्ष 2002-03 व 2015-16 के बीच राज्य की कृषि GDP 3.7प्रतिशत की CAGR से बढ़ी है।
- भारत के कृषि GDP में 3 प्रतिशत हिस्सा ओडिशा का है।
- इस नीति के अंतर्गत अगले 5 वर्षों के लिए आजीविका व आय संवर्द्धन योजना (KALIA) के लिए कृषक सहायता को जारी रखने के साथ-साथ किसानों की आय बढ़ाने के लिए कदम उठाए जाएंगे।
- ओडिशा सरकार ने वर्ष 2008 में पहली कृषि नीति जारी की थी।
- बाद में वर्ष 2008 व 2013 में दो अन्य कृषि नीतियां भी जारी की गई।
संबंधित लिंक भी देखें…
https://orissadiary.com/odisha-government-releases-draft-state-agriculture-policy-2019/