प्रश्न-किस मंत्रालय ने 12 जनवरी, 2016 को एक नई कौशल विकास पहल की शुरूआत की?
(a) पर्यटन मंत्रालय
(b) गृह मंत्रालय
(c) वित्त मंत्रालय
(d) रेलवे मंत्रालय
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- पर्यटन मंत्रालय ने 12 जनवरी, 2016 को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर नई कौशल विकास पहल का शुभारंभ किया।
- इस पहल का मुख्य उद्देश्य सेवा मानकों में सुधार कर अधिक से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करना है।
- इस पहल में निम्नलिखित बिंदु सम्मिलित किए गए हैं-
- वाराणसी में पहले से मौजूद सेवा प्रदाताओं के लिए एक संवेदी कार्यक्रम की घोषणा की गयी है।
- इन सेवा प्रदाताओं में नाविकों, रिक्सा चालकों, फुटपाथ विक्रेताओं, कुलियों को लक्षित किया गया है। इस कार्यक्रम को भारतीय पर्यटन और यात्रा प्रबंधन संस्थान द्वारा कार्यान्वित किया जाएगा। प्रत्येक कार्यक्रम 4 दिन की अवधि का होगा।
- दूसरा कार्यक्रम उन युवाओं को प्रेरित करने से संबंधित है जो होम डिलीवरी को एक व्यवसाय के रूप में अपनाने में रूचि रखते हैं। इस कार्यक्रम में 18-28 वर्ष के वह युवा सम्मिलित हैं जिन्होंने अनिवार्य रूप से मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
- इस कार्यक्रम को भारतीय पर्यटन और यात्रा प्रबंधन संस्थान, होटल प्रबंधन संस्थान तथा खाद्य शिल्प संस्थान (Food Institutes) द्वारा कार्यान्वित किया जाएगा। प्रत्येक कार्यक्रम 6 दिन की अवधि का होगा।
- तीसरा कार्यक्रम पर्यटक मित्रों के प्रशिक्षण से संबंधित है। इस कार्यक्रम में 18-28 वर्ष के कॉलेज जाने वाले विद्यार्थी सम्मिलित हैं।
- साथ ही NCC और NSS में नामांकित विद्यार्थियों को भी इस कार्यक्रम में लक्षित किया गया है। प्रत्येक कार्यक्रम की अवधि 10 दिन निर्धारित की गयी है।
- यह कोर्स पर्यटन मंत्रालय की प्रसाद योजना के तहत भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान द्वारा पहले चिह्नित स्थलों पर लागू किया जायेगा।
- चौथा कार्यक्रम उत्तर-पूर्व में पर्यटक मित्रों के प्रशिक्षण से संबंधित है। इस कार्यक्रम में 18-28 वर्ष के बारहवीं उत्तीर्ण युवाओं को लक्षित किया गया है। प्रत्येक कोर्स की अवधि 30 दिन की होगी।
- कार्यक्रम का क्रियान्वयन भारतीय पर्यटन और यात्रा प्रबंधन संस्थान द्वारा किया जाएगा।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=44239
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=134388
http://www.uniindia.com/tourism-ministry-launches-new-skill-initiatives-on-national-youth-day/india/news/341457.html
http://articles.economictimes.indiatimes.com/2016-01-12/news/69704711_1_training-programme-tourism-ministry-national-service-scheme