प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन-सा कथन ‘द महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी जयपुर विधेयक, 2025’ के संबंध में सही नहीं है?
(a) यह विधेयक 19 सितंबर, 2025 को राजस्थान मंत्रिमण्डल द्वारा अनुमोदित किया गया।
(b) इस विश्वविद्यालय की घोषणा राजस्थान बजट 2024–25 में की गई थी।
(c) विश्वविद्यालय का उद्देश्य खेल विज्ञान, स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेन्स एनालिटिक्स पर शोध को बढ़ावा देना है।
(d) यह विश्वविद्यालय मुख्यतः कृषि अनुसंधान और ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने हेतु स्थापित किया जाएगा।
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 19 सितंबर, 2025 को राजस्थान मंत्रिमण्डल द्वारा ‘द महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी जयपुर विधेयक, 2025’ के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
- यह विधेयक विधानसभा के आगामी सत्र में प्रस्तुत किया जाएगा।
- उल्लेखनीय है कि वर्ष 2024-25 के बजट में प्रदेश में खेलों और शारीरिक शिक्षा को बढ़ावा देते हुए प्रतिभाशाली युवाओं को आधुनिक उपकरणों के साथ वैज्ञानिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने, विभिन्न खेलों के उच्चस्तरीय कोच एवं खेल विशेषज्ञ तैयार करने के लिए महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी स्थापित करने की घोषणा की गई थी।
- यह विश्वविद्यालय खेल विज्ञान, स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेन्स एनालिटिक्स पर शोध को बढ़ावा देगा जिससे खेलों की गुणवत्ता और खिलाड़ियों के प्रदर्शन में सुधार होगा।
- यह विश्वविद्यालय राष्ट्रीय शिक्षा नीति के लक्ष्यों और उद्देश्यों के अनुरूप खेलों के विकास के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में भी कार्य करेगा।
- नवीनतम स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर से लैस यह विश्वविद्यालय हाई परफॉर्मेन्स ट्रेनिंग सेंटर के रूप में प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप निखारने का काम करेगा।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…