प्रश्न – उत्तराखंड का पहला NVIDIA AI और हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग (HPC) हब किस सिस्टम द्वारा संचालित है?
(a) NVIDIA Tesla V100
(b) NVIDIA DGX B200
(c) Intel Xeon Phi
(d) IBM Watson
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 16 सितंबर, 2025 को केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने देहरादून स्थित ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कौशल विकास और नवाचार के लिए अत्याधुनिक उत्कृष्टता केंद्र का उद्घाटन किया।
- 1.5 लाख वर्ग फीट में फैली यह सुविधा उत्तराखंड के पहले NVIDIA AI और हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग (HPC) हब से सुसज्जित है, जो NVIDIA DGX B 200 सिस्टम द्वारा संचालित है जिसमें 8 GPU और 1.74 TB GPU मेमोरी है।
- 10 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित इस केंद्र से स्वास्थ्य सेवा, कृषि, पर्यावरण, स्मार्ट शहरों और उन्नत उद्योगों जैसे क्षेत्रों में अनुसंधान को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
- इस सुविधा में एप्पल आईओएस डेवलपमेंट सेंटर भी है, जिसे एप्पल और इंफोसिस के सहयोग से स्थापित किया गया है।
- एनआईआरएफ 2025 रैंकिंग में 48वें स्थान पर और एनएएसी द्वारा ए+ ग्रेड से मान्यता प्राप्त ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय, एडब्ल्यूएस द्वारा संचालित भारत का पहला जनरेटिव एआई रेडी कैंपस है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…