द ब्रेन प्राइज-2016

Three British scientists win Brain Prize 2016

प्रश्न-निम्न में से किसे वर्ष 2016, का ‘द ब्रेन प्राइज’ प्रदान किया गया है?
(a) टिमोथी ब्लिस
(b) ग्राहम कॉलिंगरिज
(c) रिचर्ड मौरिस
(d) सभी को
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 1 मार्च, 2016 को कोपेनहेगन, डेनमार्क में ग्रेट लुंडबेक यूरोपीयन ब्रेन रिसर्च फाउंडेशन द्वारा वर्ष 2016 के ब्रेन पुरस्कार के विजेताओं के नामों की घोषणा की गई।
  • इस वर्ष का यह पुरस्कार तीन ब्रिटिश तंत्रिका वैज्ञानिकों (Neurologists) को प्रदान किया गया, जिसमें टिमोथी ब्लिस, ग्राहम कॉलिंग्रिड (Graham Collingridge) तथा रिचर्ड मॉरिस शामिल हैं।
  • उल्लेखनीय है कि प्रथम बार यह पुरस्कार ब्रिटेन के वैज्ञानिकों की टीम को प्रदान किया गया है।
  • तीनों शोधकर्ताओं ने अध्ययन में पाया है कि हिप्पोकैम्पस में किस प्रकार मस्तिष्क की तंत्र कोशिकाएं दिमाग के सीखने की प्रक्रिया, जिससे मनुष्य स्मृति का संचरण बनाए रखता है में सहायता करती हैं।
  • इन्होंने अपने अध्ययन में यह भी पाया कि हिप्पोकैम्पस मस्तिष्क के केंद्र में गहराई में स्थित होता है जो कि जानकारियों को मस्तिष्क में सुरक्षित रखने में सहायता करता है।
  • ज्ञातव्य है कि वर्ष 2015 में यह पुरस्कार विन्फ्राइड डेंक, आर्थर केन्नेर्थ, कारेल स्वोबोज तथा डेविड डब्ल्यू टैंक को प्रदान किया गया था।
  • ब्रेन पुरस्कार ग्रेट लुंडबेक यूरोपियन ब्रेन रिसर्च फाउंडेशन द्वारा डेनमार्क में प्रदान किया जाता है जिसे तंत्रिका विज्ञानियों के लिए नोबेल पुरस्कार के समकक्ष माना जाता है।
  • तंत्रिका विज्ञान में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रति वर्ष एक या एक से अधिक वैज्ञानिकों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।
  • इस पुरस्कार के तहत विजेता को दस लाख यूरो (1 Million) की पुरस्कार राशि सम्मान स्वरूप प्रदान की जाती है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.thebrainprize.org/flx/prize_winners/prize_winners_2016/
http://www.thebrainprize.org/files/4/uk_press_release_final.pdf
http://www.bbc.com/news/science-environment-35686351
http://www.business-standard.com/article/news-ians/british-scientists-awarded-denmark-based-brain-research-prize-116030200065_1.html
http://www.dailymail.co.uk/sciencetech/article-3471151/Three-British-scientists-win-Brain-Prize-dubbed-Nobel-neuroscience-work-memories-form.html