प्रश्न – ‘एक्सिस फाइनेंस दृष्टि’ डिजिटल प्लेटफॉर्म के संबंध में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) इसे एक्सिस फाइनेंस लिमिटेड ने लॉन्च किया है।
(b) इसका उद्देश्य ऋण निर्णयों में तेजी और पारदर्शिता लाना है।
(c) यह मुख्य रूप से शेयर बाजार में निवेश की सुविधा प्रदान करता है।
(d) यह ऋण जोखिम प्रबंधन को मजबूत करने में सहायक है।
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 27 जुलाई, 2026 को एक्सिस फाइनेंस लिमिटेड (Axis Finance Limited) ने खुदरा और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) ऋण कारोबार को अधिक प्रभावी बनाने के लिए ‘एक्सिस फाइनेंस दृष्टि’ नामक डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया।
- इसका उद्देश्य ऋण संबंधी निर्णयों में तेजी, एकरूपता और पारदर्शिता लाने के साथ-साथ जोखिम प्रबंधन को मजबूत करना है।
- ‘दृष्टि’ एक्सिस फाइनेंस द्वारा आंतरिक रूप से विकसित एक बिजनेस रूल्स इंजन (BRE) है।
- पहले चरण में इसे व्यक्तिगत ऋण, व्यावसायिक ऋण, संपत्ति के बदले ऋण तथा ‘दिशा’ आवास ऋण के लिए लागू किया गया है।
- यह प्लेटफॉर्म ऋण मूल्यांकन की प्रक्रियाओं, डेटा-आधारित सूचनाओं और सांख्यिकीय स्कोरकार्ड को एकीकृत करके नीतियों के अनुरूप स्वचालित ऋण आकलन करता है।
- यह विभिन्न डेटा स्रोतों के साथ-साथ वैकल्पिक डेटा का भी उपयोग कर सकता है।
- इसके माध्यम से वास्तविक समय में निर्णय लेने, ऋण नीतियों में तुरंत बदलाव लागू करने तथा ग्राहकों के लिए पूर्णतः स्वचालित और सहायताप्राप्त—दोनों प्रकार की ऋण प्रक्रियाएं संचालित की जा सकेंगी।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…