प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
- 4 से 6 नवंबर, 2025 के मध्य दूसरा विश्व सामाजिक विकास शिखर सम्मेलन-2025 कतर की राजधानी दोहा में आयोजित हुआ
- केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने इस सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किया
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है ?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 4 से 6 नवंबर, 2025 के मध्य दूसरा विश्व सामाजिक विकास शिखर सम्मेलन-2025 कतर की राजधानी दोहा में आयोजित किया गया।
- केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने इस सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किया
- यह सम्मेलन, वर्ष 1995 में कोपेनहेगन में आयोजित शिखर सम्मेलन के उद्देश्यों – गरीबी उन्मूलन, पूर्ण एवं उत्पादक रोज़गार, और सामाजिक समावेशन – को आगे बढ़ाने के वैश्विक प्रयासों में काफी अहम है।
- यह सम्मेलन देशों को इन साझा लक्ष्यों की प्रतिबद्धता की पुष्टि करने, अनुभव साझा करने और समावेशी एवं सतत सामाजिक प्रगति के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग सुदृढ़ करने का मंच प्रदान किया
- इस दौरान , डॉ. मनसुख मांडविया ने सामाजिक न्याय वैश्विक गठबंधन में अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की मंत्रिस्तरीय वार्ता में भी भाग लिया
- उन्होंने श्रम एवं रोजगार मंत्रालय और भारतीय व्यापार एवं व्यावसायिक परिषद द्वारा संयुक्त रूप से राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल पर आयोजित एक कार्यक्रम में भी भाग लिया ।
- यह पोर्टल नौकरी चाहने वालों और नियोक्ताओं के बीच महत्वपूर्ण सेतु के रूप में सामने आया है, जो पारदर्शी और समावेशी श्रम बाजार पहुंच को बढ़ावा देता है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://social.desa.un.org/world-summit-2025 https://www.socialprotectionfloorscoalition.org/2025/06/second-world-summit-for-social-development-resources/