दिल्ली विशेष पुलिस स्थापन (संशोधन) विधेयक‚ 2021

प्रश्न-14 दिसंबर‚ 2021 को राज्य सभा द्वारा दिल्ली विशेष पुलिस स्थापन (संशोधन) विधेयक‚ 2021 पारित किया गया। यह विधेयक किस अधिनियम में संशोधन करता है?
(a) दिल्ली विशेष पुलिस स्थापन अधिनियम‚ 1946
(b) दिल्ली विशेष पुलिस स्थापन अधिनियम‚ 1948
(c) दिल्ली विशेष पुलिस स्थापन अधिनियम‚ 1956
(d) दिल्ली विशेष पुलिस स्थापन अधिनियम‚ 1961
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य

  • 14 दिसंबर‚ 2021 को राज्यसभा द्वारा दिल्ली विशेष पुलिस स्थापन (संशोधन) विधेयक‚ 2021 पारित किया गया।
  • विधेयक लोकसभा द्वारा 9 दिसंबर‚ 2021 को पारित किया जा चुका है।
  • यह विधेयक दिल्ली विशेष पुलिस स्थापन (संशोधन) अध्यादेश‚ 2021 का स्थान ग्रहण करेगा।
  • यह विधेयक करेगा दिल्ली विशेषज्ञ पुलिस स्थापन अधिनियम‚ 1946 में संशोधन करता है।
  • इस विधेयक में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के निदेशक का कार्यकाल नियुक्ति की प्रारंभिक तिथि से 5 वर्ष पूरे होने तक एक बार में एक वर्ष तक बढ़ाने का प्रावधान किया गया है।
  • अभी तक सीबीआई निदेशक के कार्यकाल की सीमा 2 वर्ष थी।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://prsindia.org/billtrack/the-delhi-special-police-establishment-amendment-bill-2021