प्रश्न-13 दिसंबर‚ 2021 को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ‘दिल्ली की योगशाला’ कार्यक्रम की शुरुआत की। दिल्ली सरकार ने योग कक्षाओं के लिए वर्ष 2021-22 के बजट में कितनी राशि का आवंटन किया है?
(a) 25 करोड़ रुपये
(b) 30 करोड़ रुपये
(c) 35 करोड़ रुपये
(d) 40 करोड़ रुपये
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य
- 13 दिसंबर‚ 2021 को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ‘दिल्ली की योगशाला’ कार्यक्रम की शुरुआत की।
- इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षित शिक्षकों के मार्गदर्शन में शहर के निवासियों को नियमित रूप से योगाभ्यास करने में मदद करना है।
- इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एक मोबाइल फोन नंबर लांच किया‚ जिस पर लोग मिस्ड कॉल दे सकते हैं और योग शिक्षकों का मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।
- 25 के समूह में लोग इस नंबर पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं और दिल्ली सरकार उन्हें शिक्षक मुहैया कराएगी।
- यह कार्यक्रम जनवरी‚ 2022 से दिल्ली फार्मास्युटिकल सांइसेज एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (डीपीएसआरयू) द्वारा प्रशिक्षित 400 शिक्षकों के साथ शुरू किया जाएगा।
- इन शिक्षकों की देख-रेख में कम से कम 20,000 लोग योग अभ्यास शुरू करेंगे।
- दिल्ली सरकार ने इस वर्ष की शुरुआत में शहर के निवासियों के लिए मुफ्त योग कक्षाओं की परिकल्पना की थी और वर्ष 2021-22 के बजट में इसके लिए 25 करोड़ रुपये का आवंटन किया है।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…