दिल्ली में ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन

प्रश्न – विश्व पर्यावरण दिवस, 2026 के अवसर पर दिल्ली में कितने ‘नमो ऑक्सीजन पार्क’ का उद्घाटन किया गया?
(a) 12 (b) 15
(c) 18 (d) 21
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 5 जून, 2026 को केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस, 2026 के अवसर पर दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्क’ का उद्घाटन किया।
  • यह पार्क शहरी हरित फेफड़ों के रूप में कार्य करेंगे और वायु गुणवत्ता में सुधार, जैव विविधता में वृद्धि लाने के साथ-साथ नागरिकों को मनोरंजन एवं प्रकृति से जुड़ने का अवसर भी प्रदान करेंगे।
  • इस अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान तहत कई पर्यावरण संबंधी पहलों की शुरुआत भी की गई।
  • इस कार्यक्रम में दिल्ली सरकार द्वारा तैयार की गई तीन महत्वपूर्ण पर्यावरण संबंधी प्रकाशनों का विमोचन भी हुआ, जी निम्नवत हैं –
  1. दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लिए कार्य योजना दस्तावेज (2026-27 से 2036-37) – दिल्ली में पर्यावरण शासन, संरक्षण और सतत विकास के लिए रणनीतियों और लक्ष्यों की रूपरेखा प्रस्तुत करने वाला एक दस वर्षीय ढांचागत दस्तावेज।
    2.असोला भट्टी वन्यजीव अभ्यारण्य के लिए प्रबंधन योजना (2024-25 से 2034-35) – दिल्ली के सबसे महत्वपूर्ण जैव विविधता अभ्यारण्यों में से एक के लिए एक व्यापक प्रबंधन खाका, जो अगले दशक में इसके संरक्षण, बहाली और सतत प्रबंधन के लिए एक रोडमैप प्रदान करता है।
  2. दिल्ली बर्ड एटलस – दिल्ली के पक्षी जगत पर डेटा का एक महत्वपूर्ण संकलन, जिसे शहर भर के पक्षी प्रेमियों, प्रकृतिवादियों और स्वयंसेवकों को शामिल करते हुए व्यापक नागरिक विज्ञान प्रयास के माध्यम से तैयार किया गया है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://newsonair.gov.in/hi/union-minister-bhupender-yadav-inaugurated-18-namo-oxygen-parks-in-the-capital-delhi-on-the-occasion-of-world-environment-day

https://infra.economictimes.indiatimes.com/news/urban-infrastructure/delhi-cm-rekha-gupta-launches-18-namo-oxygen-parks-on-world-environment-day/131546684