खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 (रबी फसल) हेतु मक्का खरीद नीति

प्रश्न – 1. 3 जून, 2026 को उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल द्वारा मंजूर की गई खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 (रबी फसल) के लिए मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत ‘मक्का खरीद नीति’ के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए—

  1. मक्के का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2,400 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है।
  2. इस विपणन वर्ष के लिए प्रदेश में 35 हजार मीट्रिक टन मक्का खरीद का कार्यकारी लक्ष्य तय किया है।
  3. किसानों की सुविधा के लिए सूबे के 25 प्रमुख उत्पादक जिलों में कुल 150 क्रय केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
    उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
    (a) केवल 1 और 2
    (b) केवल 2 और 3
    (c) केवल 1 और 3
    (d) 1, 2 और 3
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 3 जून, 2026 को उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 (रबी फसल) के लिए मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत ‘मक्का खरीद नीति’ को मंजूरी प्रदान की गई।
  • इस बार मक्के का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2,400 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है।
  • पूरे प्रदेश के चिन्हित क्षेत्रों में 15 जून 2026 से 31 जुलाई 2026 तक मक्के की सरकारी खरीद की जाएगी।
  • इस विपणन वर्ष के लिए प्रदेश में 25 हजार मीट्रिक टन मक्का खरीद का कार्यकारी लक्ष्य तय किया है।
  • किसानों की सुविधा के लिए सूबे के 25 प्रमुख उत्पादक जिलों में कुल 150 क्रय केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
  • क्रय केंद्रों पर किसानों से खरीद कंप्यूटरीकृत सत्यापित खतौनी, आधार कार्ड एवं फोटोयुक्त पहचान पत्र के अनिवार्य आधार पर ही की जाएगी।
  • सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस बार किसान की भूमि और उसके द्वारा बोए गए मक्के के वास्तविक रकबे (एरिया) का सत्यापन ‘भूलेख पोर्टल’ के माध्यम से ऑनलाइन किया जाएगा।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://timesofindia.indiatimes.com/city/lucknow/up-clears-maize-msp-procurement-policy/articleshow/131491813.cms

https://thelucknowtribune.org/cabinet-approves-maize-procurement-policy-procurement-at-msp-to-be-conducted-in-25-districts-from-june-15-to-july-31