दिल्ली-मुंबई राजमार्ग पर टोलिंग ‘पायलट परियोजना’

प्रश्न-हाल ही में भारतीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा किस राजमार्ग पर टोलिंग ‘जितना आप इस्तेमाल करें उतना ही भुगतान करें’ के कार्यान्वयन हेतु ‘पायलट परियोजना’ शुरू की गई है?
(a) दिल्ली-चेन्नई
(b) दिल्ली-मुंबई
(c) दिल्ली-कोलकाता
(d) दिल्ली-जयपुर
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 7 फरवरी, 2018 को पीआईबी में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार भारतीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा दिल्ली-मुंबई राजमार्ग पर टोलिंग ‘जितना आप इस्तेमाल करें उतना ही भुगतान करें’ (Pay as you use) के कार्यान्वयन हेतु ‘पायलट परियोजना’ की शुरूआत की गई है।
  • इसकी घोषणा बजट में की गई थी।
  • इस परियोजनांतर्गत दिल्ली-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगभग 500 वाणिज्यिक वाहनों हेतु जीपीएस/जीएसएम तकनीक पर संचालित उपग्रह आधारित इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह प्रणाली लागू की जाएगी।
  • इस परियोजना की अवधि एक वर्ष है।
  • ग्लोबल सिस्टम फॉर मोबाइल कम्यूनिकेशन (जीएसएम) और उपग्रह आधारित ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) के संयोजन पर कार्यरत यह परियोजना प्रस्तावित टोलिंग सिस्टम के अंतर्गत पैसा वाहन के खाते से कटेगा और एक दिन में रियायत राशि पुनः उसी खाते में जमा हो जाएगी और टोल गेट खुल जाएगा।
  • यह परियोजना हेतु आरएफपी 25 जनवरी, 2018 को शुरू की गई थी।
  • पूर्व बोली बैठक 9 फरवरी को तथा बोली की तारीख 26 फरवरी, 2018 थी।

संबंधित लिंक
http://pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1519457