दत्ता पडसलगीकर

Datta Padsalgikar

प्रश्न-निम्नलिखित व्यक्तियों में से किसे जनवरी 2016 में मुंबई का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया?
(a) दत्ता पडसलगीकर
(b) अहमद जावेद
(c) रंजीत सक्सेना
(d) अंजनी कुमार दत्त
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 30 जनवरी, 2016 को वरिष्ठ आई.पी.एस. अधिकारी दत्ता पडसलगीकर को मुंबई का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
  • इन्होंने इस पद हेतु अहमद जावेद का स्थान लिया है जिनका कार्यकाल 31 जनवरी 2016 तक था।
  • 1982 बैच के आई.पी.एस. अधिकारी दत्ता पडसलगीकर इससे पूर्व इंटेलीजेन्स ब्यूरो (आई.बी.) में कार्यरत थे।
  • मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर अहमद जावेद को सउदी अरब में राजदूत नियुक्त किया गया है। ये 1980 बैच के आई.पी.एस. अधिकारी हैं।

संबंधित लिंक भी देखें…
https://mumbaipolice.maharashtra.gov.in/Home.asp
http://www.thehindu.com/news/cities/mumbai/padsalgikar-new-mumbai-police-commissioner/article8171957.ece