त्रिपुरा

DADF issued the Post Operation Surveillance Plan

प्रश्न-भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य में एवियन एन्फ्लुएंजा बीमारी के कारण बड़ी संख्या में पक्षियों (मुर्गियों) को मार दिया गया तथा इसकी गंभीरता को देखते हुए, इसके प्रसार को रोकने के लिए ‘पोस्ट आपरेशन निगरानी परियोजना’ चलाई गयी?
(a) त्रिपुरा
(b) मेघालय
(c) मिजोरम
(d) नागालैंड
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • जनवरी, 2016 में भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य त्रिपुरा में एवियन इन्फ्लुएंजा के कारण गांधी ग्राम में मुर्गीपालन फार्म में मुर्गियों की असामान्य मृत्यु हो गयी।
  • 14 जनवरी, 2016 को इस घटना को गंभीरता से लेते हुए त्रिपुरा पशुसंसाधन विभाग ने इसके नमूनों को राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (NIHSAD) भोपाल में भेज दिया जहां H5N1 AIV के लिए ये नमूने RT-PCR और रीयल टाइम RT-PCR में पॉजिटिव पाये गये।
  • राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान ने त्रिपुरा राज्य सरकार से इस बीमारी के रोकथाम तथा प्रसार रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने का अनुरोध किया।
  • सरकार ने बीमारी से प्रभावित केंद्रों पर नियंत्रण एवं रोकथाम अभियान चलाया जो 25 जनवरी, 2016 तक चला। त्रिपुरा सरकार ने इन केंद्रों को स्वच्छता प्रमाण पत्र भी जारी किया।
  • त्रिपुरा पशु संसाधन विभाग ने 27 जनवरी, 2016 को इसकी निगरानी हेतु ‘पोस्ट ऑपरेशन निगरानी परियोजना’ प्रारंभ की जो वहां तीन माह तक (स्वच्छता प्रमाणपत्र जारी करने की तिथि से) तक जारी रहेगी।
  • ज्ञातव्य है कि एवियन इन्फ्लुएंजा, या जिसे बर्ड फ्लू, एवियन फ्लू भी कहा जाता है, पक्षियों में होने वाला एक प्राणघातक विषाणु जनित रोग है।
  • एवियन इन्फ्लुएंजा ए विषाणु के प्रजाति के कारण होता है। पक्षियां इस विषाणु के लिए होस्ट होती हैं। इस विषाणु का प्रभाव घरेलू पक्षी जैसे मुर्गी, बत्तख आदि के साथ-साथ अन्य पक्षियों पर भी होता है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=135883
http://www.who.int/mediacentre/factsheets/avian_influenza/en/