ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति की भारत यात्रा

Visit of President of Tajikistan to India (December 14-18, 2016)

प्रश्न-14-18 दिसंबर, 2016 के मध्य ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति भारत की राजकीय यात्रा पर रहे। वर्तमान में ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति हैं-
(a) आतम बायेव
(b) एमोमाली रहमोन
(c) सिरोदजिनदिन अस्लोव
(d) मो. अब्दुर्रहमान वाहिद
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 14-18 दिसंबर, 2016 के मध्य ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति एमोमाली रहमोन (Emomali Rahmon) भारत की राजकीय यात्रा पर रहे।
  • यह उनकी भारत की छठवीं यात्रा है।
  • इससे पूर्व वह वर्ष 2012 में भारत के राजकीय दौरे पर थे।
  • 17 दिसंबर, 2016 को राष्ट्रपति एमोमाली रहमोन का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया।
  • बाद में उन्होंने राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
  • यात्रा के दौरान उन्होंने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की।
  • 17 दिसंबर, 2016 को राष्ट्रपति रहमोन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मध्य नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडलीय स्तर की उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई।
  • इस दौरान आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा हुई।
  • दोनों देशों के नेताओं ने आतंकवाद से निपटने तथा रक्षा, विज्ञान, तकनीकी संस्कृति, पर्यटन के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने पर सहमत हुए।
  • इसके बाद एक साक्षा बयान जारी किया गया।
  • इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वो मध्य एशिया में कट्टरपंथ और आतंकवाद के खिलाफ ताजिकिस्तान की भूमिका की सराहना करते हैं।
  • दोनों देशों ने व्यापार और निवेश के क्षेत्र में काम करने पर सहमति जताई।
  • उल्लेखनीय है कि वर्ष 2017 में भारत और ताजिकिस्तान के राजनयिक संबंधों के 25 वर्ष पूरे होंगे।
  • दोनों देश अगले साल अपने राजनयिक संबंधों की 25वीं सालगिरह मनायेंगे।
  • दोनों नेताओं के मध्य प्रतिनिधि मंडल स्तर की वार्ता के बाद दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के 4 निम्नलिखित समझौते हुए-
    i. प्रसारण के क्षेत्र में सहयोग हेतु समझौता ज्ञापन।
    ii. कराधान से संबंधित समझौता
    iii. द्विपक्षीय निवेश संधि से संबंधित समझौता ज्ञापन
    iv. कालेधन को वैध करने, अपराधों और आतंकवाद के वित्तपोषण को रोकने हेतु समझौता ज्ञापन।

संबंधित तथ्य
https://www.mea.gov.in/incoming-visit-detail.htm?27860/List+of+AgreementsMOUs+exchanged+during+the+State+visit+of+President+of+Tajikistan+to+India
https://www.mea.gov.in/incoming-visit-detail.htm?27863/Press+Statement+by+Prime+Minister+during+the+State+visit+of+President+of+Tajikistan+to+India
https://www.mea.gov.in/incoming-visit-detail.htm?27862/IndiaTajikistan+Joint+Statement+during+the+State+visit+of+President+of+Tajikistan+to+India