मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण

chief minister akhilesh yadav inagurated many new project

प्रश्न-हाल ही में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आई.टी.सिटी परियोजना का लोकार्पण किया। यह किस शहर में स्थित हैं?
(a) इलाहाबाद
(b) लखनऊ
(c) आगरा
(d) मथुरा
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 20 दिसंबर, 2016 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा चक गंजरिया सिटी, लखनऊ स्थित आई.टी. सिटी परियोजना का लोकार्पण किया गया।
  • ध्यातव्य है कि मुख्यमंत्री द्वारा 15 अक्टूबर, 2014 को इस परियोजना का शिलान्यास किया गया था।
  • इस परियोजना की स्थापना हेतु एचसीएल समूह की कंपनी मेसर्स वामा सुंदरी इन्वेस्टमेंट्स का चयन किया गया है तथा एक स्पेशल परपज वेहिकल ‘मेसर्स आई.टी. सिटी एच.सी.एल.आई.टी. सिटी (लखनऊ) प्राइवेट लिमिटेड गठित किया गया है।
  • यह परियोजना 10 वर्षों की अवधि में दो चरणों में पूरी की जाएगी।
  • इस आई.टी. सिटी को भारत सरकार ने विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) का दर्जा प्रदान किया है।
  • इसी दिन मुख्यमंत्री ने इसी स्थान पर सी.जी.सिटी परियोजना का भी लोकार्पण किया गया।
  • इस परियोजना में आधारभूत विकास कार्यों हेतु डी.पी.आर. की लागत राशि लगभग 2100 करोड़ रुपये अनुमोदित की गई है।
  • 20 दिसंबर, 2016 को ही मुख्यमंत्री द्वारा इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय के भवन का शिलान्यास किया गया।
  • ध्यातव्य है इसी वर्ष जून माह में एक अधिसूचना जारी कर इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना की गयी थी।
  • इस विश्वविद्यालय में 12 स्कूलों तथा 114 केंद्रों/विभागों के माध्यम से शैक्षणिक गतिविधियां संचालित होंगी।
  • इसके अलावा इसी दिन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ में मंडी परिषद की 1932.36 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

संबंधित तथ्य
http://information.up.nic.in/View_Hindinews.aspx?id=3278
http://information.up.nic.in/View_Hindinews.aspx?id=3280
http://information.up.nic.in/View_Hindinews.aspx?id=3285