प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए
(i) भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यातक राज्यों की सूची FY-22 में चौथे स्थान से‚ FY-23 में तमिलनाडु प्रथम स्थान पर आ गया है।
(ii) तमिलनाडु का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में 100 अरब डॉलर का
इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण करना है।
उपर्युक्त में से कौन-सा कथन असत्य है।
(a) केवल (i) (b) केवल (ii)
(c) केवल (i) तथा (ii) दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (d)
तमिलनाडु‚ भारत का शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यातक-
- तमिलनाडु ने इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात में लगभग तीन गुना वृद्धि दर्ज की है‚ जो पिछले वर्ष 2021-22 में 1.86 अरब डॉलर से बढ़कर वर्ष 2022-23 में 5.37 अरब डॉलर हो गया है।
- ध्यातव्य है कि भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यातक राज्यों की सूची FY-22 में चौथे स्थान से‚ FY-23 में तमिलनाडु शीर्ष (प्रथम) स्थान पर पहुंच गया है।
- यद्यपि टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और पेगाट्रॉन जैसी कंपनियों के उत्पादन शुरू करने से तमिलनाडु को तीन राज्यों-उत्तर प्रदेश‚ कर्नाटक और महाराष्ट्र को पीछे छोड़ने में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त हुई है।
- चालू वित्त वर्ष अर्थात वर्ष 2023 के पहले दो महीनों में तमिलनाडु ने शीर्ष स्थान को बरकरार रखा है उसके बाद उत्तर प्रदेश और कर्नाटक का स्थान है।

भारत के प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यातक राज्य-

- अन्य महत्वपूर्ण तथ्य-
- तमिलनाडु वर्तमान में 15 से अधिक प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माताओं का घर है‚ जिनमें फॉक्सकॉन‚ टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स‚ सैलकॉम्प‚ और पेगाट्रान जैसी कंपनियां शामिल हैं।
- ध्यातव्य है कि तमिलनाडु का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में 100 अरब डॉलर का इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण करना है।
लेखक-नवनीत सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…