अटलांटिक महासागर में लापता पनडुब्बी टाइटन

प्रश्न – जून‚ 2023 में अटलांटिक महासागर में लापता पनडुब्बी‚ जिसके बाद में विस्फोट होने के कारण सभी 5 यात्रियों सहित नष्ट हो गया था‚ उस पनडुब्बी का क्या नाम है।
(a) टाइटैनिक (b) टाइटन पनडुब्बी
(c) सीवूल्फ पनडुब्बी (d) वर्जिनिया पनडुब्बी
उत्तर – (b)

  • अटलांटिक महासागर में लापता पनडुब्बी टाइटन
  • अटलांटिक महासागर में लापता टाइटन पनडुब्बी की खोज एक संभावित पुनर्प्राप्ति प्रयास में बदल गई है‚ जब अमेरिकी अधिकारियों व तटरक्षकों ने घोषणा की कि एक भयंकर विस्फोट के कारण टाइटन पनडुब्बी तथा उसमें सवार सभी 5 लोगों की मृत्यु हो गई है।
  • यद्यपि टाइटैनिक के मलबे के पास जा रही टाइटन पनडुब्बी का 4 दिन तक चले तलाशी अभियान का 22 जून‚ 2023 को एक त्रासदीपूर्ण अंत हो गया।
  • ध्यातव्य है कि टाइटैनिक के डूबने के स्थल से लगभग 500 मीटर दूर समुद्र तल पर पनडुब्बी टाइटन के पांच बड़े टुकड़े मिले हैं।
  • 18 जून‚ 2023 को टाइटन पनडुब्बी में धमाका होने से हादसा हो गया था‚ जिसके बाद हादसे की जांच में अमेरिका‚ कनाडा‚ फ्रांस और ब्रिटेन के जांचकर्ता मिलकर काम कर रहे थे।

टाइटन पनडुब्बी हादसा-

टाइटन पनडुब्बी हादसा यात्रियों का विवरण-

  • अन्य महत्वपूर्ण तथ्य-
  • पनडुब्बी को खोजने के लिए कनाडाई जहाज होराइजन आर्कटिक एक रिमोटली ऑपरेटेड व्हीकल (ROV) ले गया था। यह आरओवी पेलाजिक रिसर्च सर्विसेज कंपनी का है जिसके दफ्तर मैसाचुसेट्‌स और न्यूयार्क में हैं।
  • टाइटन पनडुब्बी अन्य पनडुब्बी से भिन्न (अलग) थी‚ इसका दाब पात्र टाइटेनियम और मिश्रित कार्बन फाइबर के मेल से बना था।

लेखक-नवीनत सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.livemint.com/news/world/titanic-submarine-live-updates-titan-shipsubmarineus-11687397004663.html