डॉ. सौम्या स्वामीनाथन

Dr. Soumya Swaminathan

प्रश्न-हाल ही में प्रसिद्ध भारतीय चिकित्सक डॉ. सौम्या स्वामीनाथन को किस वैश्विक संगठन का उप-महानिदेशक नियुक्त किया गया?
(a) खाद्य एवं कृषि संगठन
(b) विश्व व्यापार संगठन
(c) विश्व स्वास्थ्य संगठन
(d) यूनीसेफ
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 3 अक्टूबर, 2017 को प्रसिद्ध भारतीय चिकित्सक डॉ. सौम्या स्वामीनाथन को विश्व स्वास्थ्य संगठन (W.H.O.) का उप महानिदेशक (Deputy Director General) नियुक्त किया गया।
  • उनकी नियुक्ति की घोषणा डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. ट्रेडोस उधानोम घेब्रेयेसस द्वारा की गई।
  • उप महानिदेशक का पद इस संगठन का दूसरा सर्वोच्च पद है।
  • डॉ. सौम्या स्वामीनाथन डब्ल्यूएचओ में इस पद पर नियुक्त होने वाली पहली भारतीय महिला हैं।
  • वह डब्ल्यूएचओ कार्यक्रमों की प्रभारी होंगी।
  • डॉ.सौम्या स्वामीनाथन भारत की प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ हैं और उनको विशेषतौर पर टीबी पर की गई उनकी रिसर्च के लिए जाना जाता है।
  • वर्तमान में वह नई दिल्ली स्थित भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) की महानिदेशक हैं।
  • वह भारत में हरित क्रांति के जनक डॉ. एस.एस. स्वामीनाथन की बेटी हैं।

संबंधित लिंक
http://www.dhr.gov.in/about-us/secretary-dhrhttp://www.dhr.gov.in/about-us/secretary-
http://www.thehindu.com/news/national/icmr-chief-soumya-swaminathan-appointed-who-deputy-director-general/article
http://www.business-standard.com/article/current-affairs/icmr-chief-soumya-swaminathan-appointed-as-who-s-deputy-director-general-117100301141_1.html