डॉ. सौम्या स्वामीनाथन

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –

  1. मई , 2026 में विश्व स्वास्थ्य संगठन की पूर्व मुख्य वैज्ञानिक और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद की पूर्व महानिदेशक डॉ. सौम्या स्वामीनाथन को रॉयल सोसाइटी का फेलो चुना गया है
  2. वह यह सम्मान प्राप्त करने वाली दूसरी भारतीय महिला वैज्ञानिक है
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • मई , 2026 में विश्व स्वास्थ्य संगठन की पूर्व मुख्य वैज्ञानिक और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद की पूर्व महानिदेशक डॉ. सौम्या स्वामीनाथन को रॉयल सोसाइटी का फेलो चुना गया है
  • वह यह सम्मान प्राप्त करने वाली दूसरी भारतीय महिला वैज्ञानिक है
  • उनसे पहले प्रो. गगनदीप कांग को यह सम्मान मिला था।
  • इसके साथी ही वह और उनके पिता, भारत रत्न प्रो. एम. एस. स्वामीनाथन, रॉयल सोसाइटी के फेलो चुने जाने वाले भारत के पहले पुत्री-पिता युगल बन गए हैं।
  • रॉयल सोसाइटी की फेलोशिप (FRS) के बारे में-
  • यह दुनिया भर के वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और प्रौद्योगिकीविदों को दिया जाने वाला एक अत्यंत प्रतिष्ठित वैज्ञानिक सम्मान है.
  • यह लंदन स्थित रॉयल सोसाइटी द्वारा विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विशिष्ट व्यक्तियों को प्रदान की जाती है
  • इसे 1660 में स्थापित किया गया था

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://timesofindia.indiatimes.com/city/chennai/dr-soumya-swaminathan-receives-royal-society-fellowship/articleshow/131250671.cms