संसद रत्न पुरस्कार -2026

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
1.मई ,2026 में 12 सांसदों को सदन में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए संसद रत्न पुरस्कार -2026 प्रदान किए जाने की घोषणा की गई
2.प्राइम पॉइंट फाउंडेशन और ई-मैगज़ीन प्रेसेंस द्वारा वर्ष 2005 में संसद रत्न पुरस्कारों की स्थापना की गई थी।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • मई ,2026 में 12 सांसदों को सदन में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए संसद रत्न पुरस्कार -2026 प्रदान किए जाने की घोषणा की गई
  • इस वर्ष जूरी ने इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए 10 लोकसभा सांसदों, 2 राज्यसभा सांसदों और 4 संसदीय स्थायी समितियों का चयन किया है।
  • उत्कृष्ट संसदीय प्रदर्शन के लिए चयनित सांसदों में शामिल हैं—
  1. जगदंबिका पाल — उत्तर प्रदेश
  2. पी.पी. चौधरी — राजस्थान
  3. निशिकांत दुबे — झारखंड
  4. डॉ. श्रीकांत एकनाथ शिंदे — महाराष्ट्र
  5. प्रवीण पटेल — उत्तर प्रदेश
  6. विद्युत बरन महतो — झारखंड
  7. लुंबाराम चौधरी — राजस्थान
  8. डॉ. हेमंत विष्णु सवरा — महाराष्ट्र
  9. स्मिता उदय वाघ — महाराष्ट्र
  10. नरेश गणपत म्हस्के — महाराष्ट्र
  11. डॉ. मेधा विश्राम कुलकर्णी — महाराष्ट्र
  12. नरहरि अमीन — गुजरात
  • चार संसदीय स्थायी समितियों को भी उनके असाधारण कार्य के लिए यह पुरस्कार प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है।
  • इनमें शामिल हैं—
  1. कृषि समिति — अध्यक्ष: डॉ. चरणजीत सिंह चन्नी
  2. वित्त समिति — अध्यक्ष: भर्तृहरि महताब
  3. ग्रामीण विकास और पंचायती राज समिति — अध्यक्ष: सप्तगिरी शंकर उलाका
  4. कोयला और खान समिति — अध्यक्ष: अनुराग ठाकुर
  • इन समितियों का चयन उनके प्रभावी विधायी निरीक्षण और प्रभावशाली संसदीय कार्यप्रणाली के लिए किया गया है।
  • पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के सुझाव पर प्राइम पॉइंट फाउंडेशन और पत्रिका ई-मैगजीन प्रेसेंस द्वारा 2010 में संसद रत्न पुरस्कारों की स्थापना की गई थी।
  • डॉ. कलाम ने मई 2010 में चेन्नई में पहले पुरस्कार समारोह का उद्घाटन भी किया था।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.sansadratna.in/2026/05/sansad-ratna-awards-2026-12-MPs–4committees-selected–maharashtra-bags-5-awards.html

https://www.thehindu.com/news/national/12-mps-four-parliamentary-panels-selected-for-sansad-ratna-awards/article71017104.ece

https://economictimes.indiatimes.com/news/india/12-mps-4-parliamentary-panels-selected-for-sansad-ratna-awards/articleshow/131289289.cms?from=mdr