डॉ. नरिन्दर बत्रा

प्रश्न-अन्तर्राष्ट्रीय हॉकी संघ ने प्रतिष्ठित प्रेसीडेंट पुरस्कार भारत में किसे प्रदान किया?
(a) नरिन्दर बत्रा
(b) सरदार सिंह
(c) टेरी वॉल्श
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(a)

संबंधित तथ्य

  • 4 नवंबर, 2014 को हॉकी इंडिया (HI) के अध्यक्ष नरिन्दर बत्रा को अंतर्राष्ट्रीय हॉकी संघ (FIH) ने प्रतिष्ठित प्रेसीडेंट पुरस्कार से मोरक्को (Morocco) में सम्मानित किया साथ ही यह पुरस्कार वेलेंटीना कूरांता (Valentina Quaranta), इटली को भी प्रदान किया गया।
  • अंतर्राष्ट्रीय हॉकी संघ (FIH) की स्थापना पॉल लीयुते द्वारा 7 जनवरी, 1924 को हुई, इसका मुख्यालय स्विट्जरलैंड के लुसाने (Leausanne) में है, जिसके वर्तमान अध्यक्ष लिएंड्रो नेग्रे हैं।
  • 1 नवंबर, 2014 को भारतीय हॉकी अध्यक्ष नरिन्दर बत्रा को एफआईएच के प्रबंध समिति का सदस्य भी बनाया गया है।
  • भारत 1928 में एफ.आई.एच. (FIH) संगठन का सदस्य बनने वाला पहला एशियाई देश था।

संबंधित लिंक भी देखें……
http://hockeyindia.org/news/fih-appoints-final-members-to-the-fih-athletes-committee-and-honours-individuals-and-national-associations-in-awards-ceremony-at-the-2014-congress.html
http://www.fih.ch/en/news-5381-the-2014-congress-awards
http://zeenews.india.com/sports/sports/hockey/fih-gives-its-presidents-award-to-narinder-batra_1494038.html