प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1. 25 अप्रैल, 2025 को इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ. के. कस्तूरीरंगन का निधन हो गया
2. वे नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 के ड्राफ्टिंग कमेटी के चेयरमैन थे।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा कथन सही है?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 25 अप्रैल, 2025 को इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ. के. कस्तूरीरंगन का निधन हो गया
- वे 84 वर्ष के थे।
- वे वर्ष 1994 से 2003 तक इसरो के अध्यक्ष रहे
- इसरो के अध्यक्ष के रूप में डॉ. कस्तूरीरंगन ने ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जो भारत का सबसे विश्वसनीय उपग्रह प्रक्षेपक बन गया।
- उनके नेतृत्व में भारत ने IRS-1C और 1D सहित प्रमुख उपग्रहों को लांच करने और PSLV और GSLV जैसे लांच वाहनों के विकास को आगे बढाने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई
- वे नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के ड्राफ्टिंग कमेटी के चेयरमैन थे।
- वे योजना आयोग के सदस्य रहे।
- उन्होंने राष्ट्रीय ज्ञान आयोग (National Knowledge Commission) में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
- वह भारतीय विज्ञान अकादमी के अध्यक्ष भी थे
- उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के कुलाधिपति और कर्नाटक ज्ञान आयोग के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया
- वे वर्ष 2003 से 2009 तक राज्यसभा के सदस्य भी रहे।
- सम्मान और पुरस्कार
• पद्म विभूषण (वर्ष 2000)
• पद्म भूषण (वर्ष 1992)
• पद्म श्री (वर्ष 1982)
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…