डॉ. एंटोनियो कोस्टा

Dr. António Costa

प्रश्न-21 नवंबर, 2016 को विदेश मंत्रालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, डॉ. एंटोनियो कोस्टा बंगलुरु में 7-9 जनवरी, 2017 के मध्य होने वाले ‘14 वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन’ के मुख्य अतिथि होंगे। वह किस देश के प्रधानमंत्री हैं?
(a) सूरीनाम
(b) मारीशस
(c) पुर्तगाल
(d) इंडोनेशिया
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 21 नवंबर, 2016 को विदेश मंत्रालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पुर्तगाल के प्रधानमंत्री डॉ. एंटोनियो कोस्टा (Dr. Antonio Costa) बंगलुरु (कर्नाटक) में 7-9 जनवरी, 2017 के मध्य होने वाले 14वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के मुख्य अतिथि होंगे।
  • वह 8 जनवरी, 2016 को सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में भाग लेंगे और प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे।
  • इसके साथ ही सूरीनाम के उपराष्ट्रपति मिशेल अश्विन सत्येन्द्रे अधिन (Michael Ashwin Satyandre Adhin) बंगलुरू में 7 जनवरी, 2017 को होने वाले युवा प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के विशिष्ट अतिथि होंगे।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.mea.gov.in/press-releases.htm?dtl/27652/Chief+Guest+for+Pravasi+Bharatiya+Divas+and+Special+Guest+for+Youth+Pravasi+Bharatiya+Divas+2017