प्रश्न-हाल ही में किसे वर्ष 2016 का भारतीय ज्ञानपीठ का ‘ज्ञान गरिमा मानद अलंकरण’ प्रदान किये जाने की घोषणा की गई?
(a) आलोक रंजन
(b) डॉ. राजलक्ष्मी श्रीनिवासन
(c) ज्ञानरंजन
(d) डॉ. सूर्य प्रकाश सिंह
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 21 नवंबर, 2016 को हिंदी के प्रतिष्ठित रचनाकार एवं ‘पहल’ पत्रिका के संस्थापक संपादक ज्ञानरंजन को वर्ष 2016 का भारतीय ज्ञानपीठ का ज्ञान गरिमा मानद अलंकरण प्रदान किये जाने की घोषणा की गई।
- इसके तहत सम्मानित लेखक को अगले 1 वर्ष तक सृजनात्मक लेखन के लिए प्रतिमाह 11 हजार रुपये मानदेय प्रदान किया जाता है।
- ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त लेखक केदारनाथ सिंह की अध्यक्षता वाले बोर्ड ने ज्ञानरंजन के नाम का चयन किया।
- ज्ञानरंजन समाज के आधुनिक मूल्यों के समर्थक रहे हैं और अपने रचनाओं के जरिए निचले तबके के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की है।
- उनकी प्रमुख रचनाओं में ‘फेंस के इधर और उधर’, ‘यात्रा’, ‘क्षणजीवी’, ‘सपना नहीं’ और ‘कबाड़खाना’ शामिल हैं।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://naidunia.jagran.com/madhya-pradesh/jabalpurnews-856391
http://www.bhasha.ptinews.com/news/1510123_bhasha