‘डेक्कन सल्तनत के स्मारक किलों’ पर दस्तावेज यूनेस्को को प्रस्तुत

Monuments Forts of Deccan Sultanate’ has been submitted to UNESCO

प्रश्न-वर्तमान में भारत में विश्व विरासत स्थलों की संख्या कितनी है?
(a) 32
(b) 35
(c) 37
(d) 42
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • वर्तमान में भारत में 42 स्थलों (Sites) को प्रायोगिक (Tentative) सूची के तहत सूचीबद्ध किया गया है, जो विश्व विरासत  स्थल के रूप में शिलालेख हेतु पूर्व-आवश्यक शर्त है।
  • द वालेड सिटी ऑफ जयपुर (The Walled City of Jaipur) विश्व विरासत स्थल हेतु नामांकन की प्रक्रिया में है।
  • ‘डेक्कन सल्तनत के स्मारक किलों’ पर दस्तावेज यूनेस्को को वर्ष 2019-20 पहल के लिए प्रस्तुत कर दिया गया है।
  • विश्व विरासत सूची 1 प्रायोगिक सूची पर साइटों का विस्तार एक सतत प्रक्रिया है एवं साइटें परिचालन दिशा-निर्देशों के तहत मानदंडों को पूरा करने और उत्कृष्ट सार्वभौमिक मूल्य के प्रदर्शन के आधार पर चयनित की जाती हैं।
  • वर्तमान में भारत में विश्व विरासत स्थलों की संख्या 37 है।
  • वर्ष 2016 में सिक्किम में स्थित खांगचेन्ज़ोंगा राष्ट्रीय उद्यान को यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत स्थल सूची में शामिल किया गया था।
  • इन सभी साइटों (स्थलों) को एएमएएसआर (AMSAR-Ancient Monuments and Archaeological Sites and Remains) अधिनियम के तहत संरक्षित किया जा रहा है।
  • 17 दिसंबर, 2018 को उपरोक्त जानकारी पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. महेश शर्मा ने लोक सभा में अतारांकित प्रश्न के जवाब में प्रदान की।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें… 

http://pib.nic.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1556239

http://pib.nic.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1556238