विश्व के शीर्ष 100 हथियार उत्पादक

Global arms industry Top 100

प्रश्न-हाल ही में सिपरी (SIPRI) द्वारा जारी ‘2017 में विश्व के शीर्ष 100 हथियार उत्पादक कंपनियों’ में पहला स्थान किस कंपनी को प्राप्त हुआ?
(a) लॉकहीड मॉर्टिन
(b) बोइंग
(c) पेल्स
(d) जनरल डाइनेमिक्स
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • दिसंबर, 2018 में सिपरी (SIPRI) द्वारा ‘2017 में विश्व की शीर्ष 100 हथियार उत्पादक कंपनियों’ की रैंकिंग जारी की गई।
  • इस रैंकिंग में संयुक्त राज्य अमेरिका की हथियार निर्माता कंपनी लॉकहीड मॉर्टिन को पहला स्थान प्राप्त हुआ।
  • सूची में शामिल सभी 100 हथियार उत्पादक और रक्षा सेवाओं की कंपनियों (चीन की कंपनियों को छोड़कर) की हथियार बिक्री वर्ष 2017 में 398.2 बिलियन डॉलर था जो कि 2016 की हथियार बिक्री से 2.2% अधिक है।
  • सूची में भारत के सार्वजनिक क्षेत्र की चार हथियार उत्पादक कंपनियां नामतः इंडियन ऑर्डिनेंस फैक्ट्रीज़ (37वां), हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (38वां), भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (64वां) और भारत डाइनेमिक्स (94वां) को स्थान प्राप्त हुआ है। भारत की ग्लोबल आर्म्स सेल में हिस्सेदारी 2 प्रतिशत है।
  • उक्त चारों भारतीय कंपनियों का 2017 में हथियार बिक्री 7.52 बिलियन डॉलर है, जो कि 2016 की तुलना में 6.1% अधिक है।
  • सूची में संयुक्त राज्य अमेरिका प्रथम, रूस द्वितीय तथा यूके तृतीय स्थान पर हैं

संबंधित लिंक भी देखें… 

https://www.sipri.org/media/press-release/2018/global-arms-industry-us-companies-dominate-top-100-russian-arms-industry-moves-second-place

https://edition.cnn.com/2018/12/10/europe/russia-arms-production-scli-intl/index.html

https://www.russiamatters.org/news/russia-review/russia-review-dec-7-14-2018