प्रश्न-हाल ही में छत्तीसगढ़ में ‘डिजिटल फैक्ट्री’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) इसका आयोजन रायगढ़ में किया गया।
(b) इस कार्यशाला का आयोजन सिमेंस इंडस्ट्री सॉफ्टवेयर लिमिटेड एवं उसकी सहयोगी संस्था एम.टी.सी. द्वारा किया गया।
(c) इस कार्यशाला में एक अत्याधुनिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने का निर्णय किया गया।
(d) सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में 16 लैब स्थापित किए जाएंगे।
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 30 जुलाई, 2018 को छत्तीसगढ़ के रायपुर में स्थित शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय में ‘डिजिटल फैक्ट्री’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
- इस कार्यशाला का आयोजन सिमेंस इंडस्ट्री सॉफ्टवेयर लिमिटेड एवं उसकी सहयोगी संस्था एम.टी.सी. द्वारा किया गया।
- इस कार्यशाला में उद्योग जगत की अपेक्षाओं को पूरा करने, नए इंजीनियरों को प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए एक अत्याधुनिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना किए जाने का निर्णय किया गया।
- इस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में 16 लैब स्थापित किए जाएंगे। जिसका उपयोग आस-पास के अन्य इंजीनियरिंग कॉलेज एवं उद्योग भी कर सकेंगे।
- इस सेंटर को भविष्य में अनुसंधान केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
- सिमेंस इंडस्ट्री साफ्टवेयर लिमिटेड के इस प्रोजेक्ट का संचालन दो वर्ष की अवधि तक एम.टेब टेक्नोलॉजी सेंटर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जाएगा।
- इस सेंटर को तीसरे वर्ष से एम.टेब टेक्नोलॉजी सेंटर प्राइवेट लिमिटेड तकनीकी सहयोग भी प्रदान करेगा।
संबंधित लिंक…
http://mediapassion.co.in/?p=21615
https://naidunia.jagran.com/chhattisgarh/raipur-sss-1850837
http://newshindustan.in/?p=3777