ओडीएफ निरंतरता, स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2018 और माहवारी स्वच्छता प्रबंधन योजना का शुभारंभ

प्रश्न-हाल ही में किस राज्य में माहवारी स्वच्छता प्रबंधन योजना शुरू की गई है?
(a) छत्तीसगढ़
(b) राजस्थान
(c) मणिपुर
(d) केरल
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 30 जुलाई, 2018 को राजस्थान के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ और महिला एवं बाल विकास मंत्री अनीता भदेल ने कृषि विज्ञान केंद्र, दुर्गापुरा, जयपुर में ओडीएफ निरंतरता, स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2018 और माहवारी स्वच्छता प्रबंधन योजना का शुभारंभ किया।
  • इस अवसर पर कार्यशाला भी आयोजित की गई जिसमें शौचालय के उपयोग हेतु ग्रामवासियों को प्रेरित करने तथा महिलाओं एवं किशोरियों में माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरुकता उत्पन्न करने हेतु अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
  • माहवारी स्वच्छता प्रबंधन योजना महिलाओं की स्वतंत्रता, स्वच्छता, शिक्षा और स्वास्थ्य से संबंधित है।
  • वर्तमान में राज्य में 55.5 प्रतिशत महिलाएं और किशोरियां सेनेटरी पैड का उपयोग करती हैं, ग्रामीण क्षेत्रों में इसका उपयोग 50 प्रतिशत से भी कम है।
  • इस दौरान माहवारी स्वच्छता से जुड़े पोस्टर और स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण, 2018 से संबंधित एक पुस्तिका का विमोचन भी किया गया।
  • स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण, 2018 के तहत केंद्र सरकार द्वारा राज्य के सभी जिलों में स्वच्छता एवं साफ-सफाई की स्थिति की रैंकिंग की जाएगी।
  • इस रैंकिंग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों एवं जिलों को 2 अक्टूबर, 2018 को पुरस्कृत किया जाएगा।
  • ज्ञातव्य है कि मार्च माह में राजस्थान राज्य पूर्णतः ओ.डी.एफ. घोषित हो चुका है।

संबंधित लिंक…
http://dipr.rajasthan.gov.in/content/dipr/en/news-detail.83056.html
https://hindi.business-standard.com/article-amp/generalnews/section_generalnews-1039855_1.html