प्रश्न- पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अभी हाल में ही किस भारतीय को टायलर पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गयी है?
(a) सुनीता नारायण
(b) के. कस्तूरीरंगन
(c) माधव गाडगिल
(d) राघव भार्गव
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 24 मार्च 2015 को पर्यावरण के क्षेत्र में उपलब्धि के लिये दिये जाने वाले टायलर पुरस्कार (Tyler Prize) की घोषणा लॉस एंजिलिस, कैलीफोर्निया अमेरिका में की गयी।
- इस वर्ष का यह प्रतिष्ठित पुरस्कार भारतीय पर्यावरणविद् माधव गाडगिल और ऑरेगन स्टेट विश्वविद्यालय की जेन लूबचेंको को दिये जाने की घोषणा की गयी।
- यह पुरस्कार इन्हें पर्यावरण के क्षेत्र में भारत, अमेरिका और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर संरक्षण एवं स्थिरता की नीतियों के विकास के लिए दिया जायेगा।
- इस पुरस्कार के अंतर्गत गाडगिल एवं लूबचेंको को दो लाख अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि साझा करनी होगी।
- दोनों विजेताओं को एक-एक स्वर्ण पदक भी प्रदान किया जायेगा।
- अपने कार्य के संबंध में दोनों विजेताओं ने दक्षिणी कैलीफोर्निया विश्वविद्यालय में 23 अप्रैल, 2015 को भाषण दिया।
- 24 अप्रैल, 2015 को लॉस एंजेलिस के बेवर्ली (BEVERLY HILLS) हिल्स में एक व्यक्तिगत समारोह में दोनों व्यक्तियों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- ध्यातव्य है कि माधव गाडगिल विज्ञान एवं अभियंत्रिकी क्षेत्र में योगदान के लिए वर्ष 2006 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://tylerprize.usc.edu/laureates.html
http://tylerprize.usc.edu/