टाटा स्टील द्वारा लौह अयस्क गुटिका विनिर्माता बीआरपीएल का अधिग्रहण

Tata Steel to acquire pellet maker BRPL

प्रश्न-हाल ही में टाटा स्टील ने लौह अयस्क गुटिका विनिर्माता ब्रम्हाणी रिवर पेलेट्स लि. (BRPL) के अधिग्रहता की घोषणा की है। यह कहां स्थित है?
(a) आंध्र प्रदेश
(b) राजस्थान
(c) ओडिशा
(d) कर्नाटक
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 23 दिसंबर, 2016 को टाटा स्टील ने ओडिशा स्थित लौह अयस्क पेलेट विनिर्माता ब्रम्हाणी रिवर पेलेट्स (BRPL) के अधिग्रहण के लिए समझौता किया।
  • बीआरपीएल का अधिग्रहण 900 करोड़ रुपये में टाटा द्वारा किया जा रहा है।
  • कंपनी का गठन 24 अगस्त, 2006 को किया गया था।
  • यह कंपनी लौह-अयस्क की खरीद और परिष्करण के कारोबार में है।
  • इसके साथ ही यह लौह एवं इस्पात उद्योग के लिए लौह-अयस्क गुटिका (Pellet) का विनिर्माण करती है।
  • कंपनी के पास ओडिशा के जाजपुर में 40 लाख टन वार्षिक क्षमता का गुटिका संयंत्र तथा बर्दिल में 47 लाख टन क्षमता का लौह अयस्क परिष्करण संयंत्र है।
  • ध्यातव्य है कि गुटिका (Pellet) का उपयोग स्टील कंपनी द्वारा निर्माण कार्य में किया जाता है।

संबंधित लिंक
http://www.tatasteelindia.com/media/viewfile.asp?filename=PressRelease_press%20release_23.12.2016_1ae96f51f7.pdf&grpsiteid=2
http://economictimes.indiatimes.com/industry/indl-goods/svs/steel/tata-steel-to-acquire-brpl-at-enterprise-value-of-rs-900-crore/articleshow/56147747.cms
http://indianexpress.com/article/business/companies/tata-steel-to-acquire-pellet-maker-brpl-for-rs-900-crore-4442282/
http://www.thehindubusinessline.com/companies/tata-steel-to-acquire-pellet-maker-brpl-for-rs-900-cr/article9441785.ece