टाटा महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल)‚ 2026 : खिलाड़ियों की नीलामी

प्रश्न – 27 नवंबर, 2025 को टाटा महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल)‚ 2026 के लिए हुई खिलाड़ियों की नीलामी के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) डब्ल्यूपीएल‚ 2026 की नीलामी में दीप्ति शर्मा सबसे महंगे खिलाड़ी रहीं जिन्हें यूपी वॉरियर्स ने 3.20 करोड़ रुपये में खरीदा।
(b) इस नीलामी में बिकी सबसे महंगी विदेशी खिलाड़ी अमेलिया केर हैं जिन्हें मुंबई इंडियंस ने 3 करोड़ रुपये में खरीदा।
(c) नीलामी में बिकी सबसे महंगी अनकैप्ड खिलाड़ी शिखा पांडे हैं जिन्हें मुंबई इंडियंस ने 1.60 करोड़ रुपये में खरीदा।
(d) इस नीलामी में सोफी डिवाइन को गुजरात जायंट्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 27 नवंबर, 2025 को टाटा महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल)‚ 2026 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हेतु कार्यक्रम नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
  • नीलामी में शामिल फ्रेंचाइजी टीमों की कुल संख्या 5 थी।
  • खर्च की गई कुल राशि –40.8 करोड़ रुपये
  • नीलामी में ख़रीदे गए कुल खिलाड़ियों की संख्या – 67 (23 विदेशी खिलाड़ी)
  • नीलामी में बिकी सबसे महंगी खिलाड़ी –दीप्ति शर्मा (3.20 करोड़ रुपये ) – यूपी वॉरियर्स
  • नीलामी में बिकी सबसे महंगी विदेशी खिलाड़ी – अमेलिया केर (3 करोड़ रुपये ) – मुंबई इंडियंस
  • नीलामी में बिकी सबसे महंगी भारतीय खिलाड़ी – दीप्ति शर्मा (3.20 करोड़ रुपये ) – यूपी वॉरियर्स
  • नीलामी में बिकी सबसे महंगी अनकैप्ड खिलाड़ी – अनुष्का शर्मा (45 लाख रुपये ) – गुजरात जायंट्स
    ० नीलामी में बिकी सबसे महंगी 5 खिलाड़ी –
    . दीप्ति शर्मा (3.20 करोड़ रुपये ) – यूपी वॉरियर्स
    . अमेलिया केर (3 करोड़ रुपये ) – मुंबई इंडियंस
    . शिखा पांडे (2.40 करोड़ रुपये) – यूपी वॉरियर्स
    . सोफी डिवाइन (2 करोड़ रुपये) – गुजरात जायंट्स
    . मेग लैनिंग (1.90 करोड़ रुपये) –यूपी वॉरियर्स
  • एन श्री चरणी और चिनले हेनरी को दिल्ली कैपिटल्स ने 1.30 करोड़ रुपये में ख़रीदा है।
  • फोबे लिचफील्ड को यूपी वॉरियर्स ने 1.20 करोड़ रुपये में, लौरा वोल्वार्ड्ट को दिल्ली कैपिटल्स ने 1.10 करोड़ रुपये और आशा शोभना को यूपी वॉरियर्स ने 1.10 करोड़ रुपये में ख़रीदा।
    ० अन्य महत्वपूर्ण तथ्य –
  • स्मृति मंधाना, जिन्हें डब्ल्यूपीएल, 2023 की नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु ने 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा था, WPL के इतिहास की सबसे महंगी खिलाड़ी बनी हुई हैं।
  • ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर और इंग्लैंड की नैट सिवर-ब्रंट, जिन्हें डब्ल्यूपीएल, 2023 की नीलामी में क्रमशः गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस ने 3.20 करोड़ रुपये में खरीदा था, अब भी डब्ल्यूपीएल में संयुक्त रूप से सबसे महंगी विदेशी खिलाड़ी हैं।
  • वर्ष 2026 की नीलामी के बाद भारत की दीप्ति शर्मा भी 3.20 करोड़ रुपये खरीदी गई ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर और इंग्लैंड की नैट सिवर-ब्रंटके क्लब में शामिल हो गई हैं।
  • नीलामी में खिलाड़ियों का न्यूनतम बेस प्राइस 10 लाख रुपये था, जबकि अधिकतम बेस प्राइस 50 रुपये लाख तय किया गया था।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.firstpost.com/firstcricket/wpl-2026-auction-womens-premier-league-full-list-players-sold-price-13954542.html