टर्नर पुरस्कार 2014

प्रश्न-वर्ष 2014 में बिट्रेन के प्रतिष्ठित कला के क्षेत्र में दिये जाने वाले टर्नर पुरस्कार का विजेता किसे घोषित किया गया?

(a) डंकन कैम्पबेल
(b) काइरा फिलिप्स
(c) ट्रिस वोना-मिर्चल
(d) जेम्स रिचर्ड्स

उत्तर(a)
संबंधित तथ्य

  • 1 दिसंबर, 2014 को आइरिस फिल्म निर्देशक डंकन कैम्पबेल को टर्नर पुरस्कार 2014 का विजेता घोषित किया गया।
  • कैम्पबेल के साथ काइरा फिलिप्स, ट्रिस वोना-मिचेल तथा जेम्स रिचडर्स को पुरस्कार के लिए नामित किया गया था।
  • डंकन को यह पुरस्कार उनके वीडियो‘इट फॉर अदर्स’के लिए दिया गया। इसमें कार्ल मार्क्स से प्रेरित आयरिश राजनैतिक कार्यकर्ताओं की कार्यपद्धति को एक नृत्य अनुक्रम में शामिल किया गया है तथा अफ्रीकी कला को दर्शाया गया है।
  • टर्नर पुरस्कार कला के क्षेत्र में बिट्रेन का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है।
  • टर्नर पुरस्कार का नाम चित्रकार (Painter) जेएमडब्ल्यू टर्नर के नाम पर किया गया था।
  • प्रत्येक वर्ष पुरस्कार बिट्रेन के दृश्य कलाकार को जिसकी उम्र 50 वर्ष से कम हो को दिया जाता है। पुरस्कारों का आयोजन टेट गैलरी द्वारा तथा मंचन टेट ब्रिटेन द्वारा किया जाता है।
  • पहला टर्नर पुरस्कार वर्ष 1984 में मैलकॉल्म मोर्ले को दिया गया था।

संबंधित लिंक भी देखें…

http://www.tate.org.uk/context-comment/articles/turner-prize-2014-winner
http://www.tate.org.uk/whats-on/tate-britain/exhibition/turner-prize-2014