प्रश्न – अक्टूबर, 2025 में ओडिशा सरकार और श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (SJTA) द्वारा जगन्नाथ मंदिर से संबंधित ऐतिहासिक अभिलेखों के संरक्षण हेतु स्थापित की जाने वाली डिजिटल लाइब्रेरी के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) इस डिजिटल लाइब्रेरी का नाम ‘ज्ञान यज्ञ मंडप’ रखा गया है।
(b) यह डिजिटल लाइब्रेरी भुवनेश्वर स्थित लिंगराज लाइब्रेरी की जगह बनाई जाएगी।
(c) इसमें मंदिर से संबंधित ताड़पत्र पांडुलिपियाँ और मदला पांजी को डिजिटल स्वरूप में सुरक्षित रखा जाएगा।
(d) इसके साथ एक विशेष शोध केंद्र भी स्थापित किया जाएगा।
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- अक्टूबर, 2025 में ओडिशा सरकार और श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (SJTA) ने जगन्नाथ मंदिर से संबंधित दुर्लभ और ऐतिहासिक अभिलेखों के संरक्षण के लिए एक अत्याधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने की घोषणा की है।
- इस डिजिटल लाइब्रेरी का नाम ‘ज्ञान यज्ञ मंडप’ रखा गया है।
- यह सुविधा पुरी स्थित रघुनंदन लाइब्रेरी की जगह पर बनाई जाएगी।
- इस डिजिटल लाइब्रेरी के साथ-साथ मंदिर से जुड़े अध्ययनों को प्रोत्साहित करने के लिए एक विशेष शोध केंद्र (Research Centre) भी स्थापित किया जाएगा।
- इसमें मंदिर से जुड़े दुर्लभ दस्तावेज़, ताड़पत्र पांडुलिपियाँ (Palm-leaf manuscripts), मदला पांजी (Madala Panjhi) जो मंदिर के अनुष्ठानों और घटनाओं का पारंपरिक अभिलेख है, को डिजिटल स्वरूप में सुरक्षित रखा जाएगा।
- आधुनिक ई-लाइब्रेरी सिस्टम से शोधकर्ताओं, विद्वानों और श्रद्धालुओं को इन सामग्रियों तक पहुँच उपलब्ध होगी।
- इस पहल का मुख्य उद्देश्य मंदिर की सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत का संरक्षण और प्रसार करना है।
० रघुनंदन लाइब्रेरी के बारे में – - रघुनंदन लाइब्रेरी की स्थापना 1920 के दशक में एमर मठ (Emar Mutt) द्वारा की गई थी।
- इसमें संस्कृत, ओड़िया और बंगला भाषाओं में दुर्लभ पांडुलिपियों और पुस्तकों का समृद्ध भंडार था।
- यह मठ भवन की पहली मंजिल पर स्थित थी, जो मंदिर के समीप था।
- कुछ वर्ष पहले मंदिर विरासत गलियारे (Heritage Corridor) के निर्माण के लिए मठ और लाइब्रेरी को ध्वस्त कर दिया गया था।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…