प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन-सा कथन भारत में एचएसबीसी द्वारा 9 अक्टूबर, 2025 को लॉन्च की गई “इनोवेशन बैंकिंग” पहल के संबंध में सही नहीं है?
(a) इस पहल का उद्देश्य भारत के टेक्नोलॉजी और वेंचर इकोसिस्टम को सशक्त बनाना है।
(b) इस योजना के तहत भारतीय स्टार्टअप्स को 1 अरब अमेरिकी डॉलर का गैर-पतनशील ऋण पूंजी आवंटित की गई है।
(c) यह बैंकिंग समाधान केवल आईपीओ के बाद के चरण में ही वित्तीय सहायता प्रदान करेगा।
(d) इस पहल से स्टार्टअप संस्थापकों को अपने व्यवसाय पर अधिक नियंत्रण बनाए रखने में मदद मिलेगी।
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 9 अक्टूबर, 2025 को ब्रिटिश बहुराष्ट्रीय बैंक एचएसबीसी ने भारत में अपनी विशेष पहल “इनोवेशन बैंकिंग” की शुरुआत की है।
- यह बैंकिंग समाधान विशेष रूप से भारत के टेक्नोलॉजी और वेंचर इकोसिस्टम के लिए तैयार किया गया है।
- इस लॉन्च के तहत एचएसबीसी इंडिया ने भारतीय स्टार्टअप्स के लिए कुल 1 अरब अमेरिकी डॉलर (लगभग 8,300 करोड़ रुपये) का गैर-पतनशील ऋण पूंजी आवंटित करने की घोषणा की है।
- इस वित्तीय सहायता का उद्देश्य स्टार्टअप्स को इक्विटी में हिस्सेदारी घटाए बिना (बिना हिस्सेदारी बेचे) अपने संचालन का विस्तार करने में मदद करना है।
- इससे संस्थापकों और निवेशकों को अपने व्यवसाय पर अधिक नियंत्रण बनाए रखने का अवसर मिलेगा।
- भारत में एचएसबीसी इनोवेशन बैंकिंग, उद्यमी व्यवसायों को उनके जीवन चक्र के दौरान आरंभ से लेकर आईपीओ तक तथा साथ ही उनके निवेशकों को समर्थन देने के लिए बैंकिंग और वित्तपोषण समाधानों की एक श्रृंखला की पेशकश करेगी।
- एचएसबीसी की यह वैश्विक पेशकश भारत, अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इज़राइल, कॉन्टिनेंटल यूरोप, हांगकांग, और मुख्यभूमि चीन में मौजूद है।
- इसके पास 900 से अधिक ग्लोबली कनेक्टेड विशेषज्ञों का नेटवर्क है, जो नवाचार को निवेश से जोड़ने का काम करेगा।
- एचएसबीसी इंडिया के पास पहले से ही वेंचर कैपिटल और घरेलू निजी इक्विटी फंडों के लिए पर्याप्त बैलेंस शीट आवंटन है।
- इनोवेशन बैंकिंग के माध्यम से, बैंक अब इस पेशकश का विस्तार फंडों और पेशकशों की एक विस्तृत श्रृंखला तक करेगा।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…