ज्ञानपीठ पुरस्कार, 2015

प्रश्न- हाल ही में किसे वर्ष 2014 का सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गई है?
(a) नामवर सिंह
(b) केदारनाथ सिंह
(c) भालचंद्र नेमाडे
(d) दूधनाथ सिंह
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 6 फरवरी, 2015 को वरिष्ठ मराठी साहित्यकार भालचंद्र नेमाडे को वर्ष 2014 के लिए 50वें ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किये जाने की घोषणा की गई।
  • प्रसिद्ध विद्वान, लेखक और समीक्षक प्रो.नामवर सिंह की अध्यक्षता वाले ज्ञानपीठ चयन बोर्ड की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
  • वर्ष 1938 में जन्में नेमाडे को मराठी साहित्य में अद्वितीय स्थान प्राप्त है।
  • उन्होंने अपने लेखन की शुरूआत 1963 में ‘कोसला’ से की। मराठी शब्द ‘कोसला’ का अंग्रेजी अर्थ ‘Cocoon’ होता है।
  • उनकी नवीनतम प्रकाशित रचना ‘हिन्दू’(2010) है। यह एक वृहद् उपन्यास है।
  • नेमाडे उपन्यासकार, कवि, समीक्षक, शैक्षिक एवं साहित्यिक आंदोलन के प्रमुख वकात्मकर्ता और साठ के दशक के बाद के लघु पत्रिका आंदोलन के नेता के रूप में विख्यात हैं।
  • उन्हें पद्मश्री (वर्ष 2011) और साहित्य अकादमी सम्मान (वर्ष 1991) सहित विभिन्न पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।
  • उल्लेखनीय है कि वर्ष 2013 का 49वाँ ज्ञानपीठ पुरस्कार हिन्दी के आधुनिक पीढ़ी के कवि केदारनाथ सिंह को प्रदान किया गया था।
  • ध्यातव्य है कि 1961 में स्थापित भारतीय ज्ञानपीठ द्वारा ज्ञानपीठ पुरस्कार के तहत 11 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाती है।
  • यह भारत का सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान है और प्रतिवर्ष संविधान की आठवीं अनुसूची में उल्लिखित भारतीय भाषा के किसी विख्यात साहित्यकार को प्रदान किया जाता है।
  • 1965 में पहला ज्ञानपीठ पुरस्कार मलयालम के प्रसिद्ध साहित्यकार जी.शंकर कुरूप को प्रदान किया गया था।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.jnanpith.net/awards/jnanpith-award
http://jnanpith.net/sites/default/files/50th%20Jnanpith%20Award%20to%20Eminent%20Marathi%20Litterateur%20Shri%20Bhalachandra%20Nemade.pdf