जेरोम बोएटेंग (Jérôme Boateng)

प्रश्न – जेरोम बोएटेंग (Jérôme Boateng) के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) जेरोम बोएटेंग ने 2002 में हर्था बीएससी से पहले टेनिस बोरूसिया बर्लिन की युवा टीम से करियर की शुरुआत की।
(b) उन्होंने 2009 से 2018 के बीच जर्मनी के लिए 76 मैच खेले और 2014 में फीफा विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे।
(c) बोएटेंग ने बायर्न म्यूनिख में रहते हुए 11 बार बुंडेसलीगा और 3 बार चैंपियंस लीग जीतीं।
(d) उन्होंने अपना पेशेवर करियर ऑस्ट्रिया के क्लब LASK में समाप्त किया।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 19 सितंबर, 2025 को जेरोम बोएटेंग बायर्न म्यूनिख और जर्मनी के पूर्व सेंट्रल डिफेंडर ने पेशेवर फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की।
  • बोएटेंग ने पिछले महीने आपसी सहमति से अनुबंध समाप्त करने के बाद ऑस्ट्रिया में लास्क (LASK) के साथ अपने कैरियर का समापन किया।
  • उन्होंने वर्ष 2009 से 2018 के बीच जर्मनी के लिए 76 मैच खेले और बायर्न म्यूनिख में एक दशक बिताया, जहाँ उन्होंने 22 प्रमुख ट्रॉफ़ियाँ जीतीं।
  • बोएटेंग ने 2002 में हर्था बीएससी में शामिल होने से पहले टेनिस बोरूसिया बर्लिन की युवा टीम के साथ अपना करियर शुरू किया था।
  • वह वर्ष 2011 में मैनचेस्टर सिटी से जुड़ने के बाद बायर्न में 10 साल बिताए, नौ बुंडेसलीगा खिताब और दो चैंपियंस लीग ट्रॉफी जीतीं।
  • वर्ष 2010-11 सीज़न में, वह इंग्लैंड में मैनचेस्टर सिटी के साथ जुड़े रहे।
  • इसके बाद वे बायर्न म्यूनिख में शामिल हो गए, जहाँ वे जल्द ही एक प्रमुख खिलाड़ी बन गए।
  • बायर्न म्यूनिख में रहते हुए, उन्होंने नौ बार बुंडेसलीगा और दो बार चैंपियंस लीग जीती।
  • वह वर्ष 2014 में विश्व कप विजेता जर्मनी की टीम में शामिल थे।
  • ब्राज़ील में जर्मनी की विश्व कप जीत में बोएटेंग की अहम भूमिका रही।
  • बोएटेंग ने जर्मन अंडर-17 और अंडर-19 राष्ट्रीय टीमों के लिए भी खेले।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/sport/football/jerome-boateng-german-world-cup-winner-announces-retirement/article70072896.ece