प्रश्न – 17 से 19 दिसंबर 2025 तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाले दूसरे डब्ल्यूएचओ वैश्विक शिखर सम्मेलन का विषय (Theme) क्या होगा?
(a) स्वास्थ्य के लिए नवाचार और शोध
(b) पारंपरिक चिकित्सा और आधुनिक विज्ञान का समन्वय
(c) ‘‘लोगों और ग्रह के लिए संतुलन बहाल करना: कल्याण का विज्ञान और अभ्यास’’
(d) स्वास्थ्य और वैश्विक विकास के लिए साझेदारी
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 25 सितम्बर, 2025 आयुष मंत्रालय ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के साथ पारंपरिक चिकित्सा पर द्वितीय डब्ल्यूएचओ वैश्विक शिखर सम्मेलन की सह-मेजबानी हेतु एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
- इस शिखर सम्मेलन का विषय होगा – ‘‘लोगों और ग्रह के लिए संतुलन बहाल करना: कल्याण का विज्ञान और अभ्यास’’ Restoring balance for people and planet: The Science and Practice of well-being”.।
- यह शिखर सम्मेलन 17 से 19 दिसंबर 2025 तक नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।
- आगामी शिखर सम्मेलन की गतिविधियों और प्रगति की निगरानी के लिए आयोजित द्वितीय शिखर सम्मेलन योजना समूह की बैठक के दौरान केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव जाधव और आयुष मंत्रालय के सचिव की उपस्थिति में समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
- यह सम्मेलन एक वैश्विक मंच होगा, जो विभिन्न देशों के विशेषज्ञों, नीति-निर्माताओं और हितधारकों को एक साथ लाएगा।
- पारंपरिक चिकित्सा की भूमिका को वैश्विक स्वास्थ्य और सतत विकास में आगे बढ़ाने पर विचार किया जाएगा।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…